Jharkhand Weather: अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, करम पूजा पर अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज शनिवार से बदलनेवाला है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. करम पर्व पर 14 सितंबर को अति भारी बारिश हो सकती है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा. अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रकृति पर्व करम पर 14 सितंबर को रांची समेत चार जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर चेतावनी जारी की गयी है. मौसम केंद्र के अनुसार बांग्लादेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी पड़ सकता है.
आपके शहर में
रांची समेत चार जिलों में अति भारी बारिश
मौसम केंद्र ने 14 सितंबर को रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
18 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
अपने पूर्वानुमान में मौसम केंद्र ने बताया है कि 14 सितंबर को दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, गढ़वा और पलामू को छोड़कर शेष जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
इन जिलों में 15 सितंबर को भारी बारिश
15 सितंबर को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा में कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि हो सकती है. इसके अतिरिक्त संताल, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद को छोड़कर शेष जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने किया है.
पलामू समेत इन जिलों में भारी बारिश
16 सितंबर को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा और पलामू में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. शेष जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है.
अधिकतम तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
Also Read: रांची समेत झारखंड के 4 जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Also Read: झारखंड के 3 जिलों में अगले 2-3 घंटे में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए