Jharkhand Weather: ठंड का असर कब होगा खत्म, मौसम विभाग ने दी जानकारी, जानें आज का वेदर अपडेट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Jan 2025 7:03 AM

विज्ञापन

सुबह के वक्त छाया घना कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस वजह से दिनभर कनकनी रहेगी.

विज्ञापन

रांची : उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जतायी है. वहीं अगर गुरुवार के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.

कोहरा और बादल के कारण रहेगी कनकनी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि सुबह में कोहरा और बादल रहने के कारण कनकनी रहेगी. लेकिन फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का असर लगभग समाप्त हो जाने की उम्मीद है. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं पूरे राज्य में अधिकतम पारा 27 डिग्री के आसपास और न्यूनतम पारा 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीते 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रहा. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया. मौजूदा स्थिति ये है कि अभी राज्य के अधिकतर सभी जिलों का पारा 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है.

विमान सेवा भी हो रही प्रभावित

कोहरे के असर से कई विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. खराब मौसम के कारण बुधवार की सुबह भी कई विमान विलंब से रांची पहुंची. इस कारण कई विमान विलंब से उड़ान भरे. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मालूम हो कि सुबह में दृश्यता (विजिबिलिटी) 700 मीटर के आसपास थी. नौ बजे से इसमें सुधार होने के बाद विमानों का आवागमन शुरू हो गया. मुंबई रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 8:20 की जगह 9:18 बजे आया.

Also Read: Deoghar News: देवघर में ANM स्कूल और हॉस्टल भवन जर्जर, छात्राओं को पढ़ने व रहने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola