Jharkhand Weather: झारखंड में एक मई को Severe Heat Wave का अलर्ट, तीन मई तक लू से राहत नहीं, पांच मई से बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

jharkhand weather

झारखंड में तीन मई तक हीट वेव का कहर जारी रह सकता है. एक मई को Severe Heat Wave का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें, तो पांच मई से राज्य में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में तीन मई तक हीट वेव का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने एक मई को सीवियर हीट वेव (severe heat wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है. पांच मई से मौसम का मिजाज बदलेगा. छह मई को भी राज्य में बारिश के आसार हैं. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. आज मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक मई को सीवियर हीट वेव का कहर
तीन मई तक हीट वेव का कहर राज्य में जारी रहेगा. एक मई को सीवियर हीट वेव (severe heat wave) का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं सीवियर हीव वेव (भीषण उष्ण लहर) की स्थिति देखी जा सकती है. अन्य जिले गढ़वा, चतरा, पलामू, रांची, रामगढ़ व खूंटी में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है.

Also Read: झारखंड को SEVERE HEAT WAVE से राहत, लेकिन भीषण गर्मी अभी जारी रहेगी, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो व तीन मई को झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड में पांच मई से बदलेगा मौसम का मिजाज
झारखंड में मौसम का मिजाज पांच मई से बदल सकता है. पांच व छह मई को राज्य में बारिश के आसार हैं. पांच मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं छह मई को राज्य के पूर्वी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

पूर्वी सिंहभूम जिले में बारिश के आसार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मंगलवार को कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Severe Heat Wave Alert: झारखंड में कब तक चलेगी भीषण हीट वेव? आईएमडी ने दिया ये अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola