झारखंड का तापमान स्थिर नहीं, रांची के न्यूनतम में बढ़ोतरी, जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Published by :Sameer Oraon
Published at :29 Nov 2025 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

सुबह के समय छाया धुंध

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में तापमान लगातार बदल रहा है. रांची समेत कई जिलों में सुबह और शाम ठंड बढ़ी है, जबकि दिन में धूप से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के लगभग सभी जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. इसके कारण लोगों को ठंड में उतार-चढ़ाव का एहसास हो रहा है. सुबह और शाम में ठंड बढ़ गयी है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना जतायी गयी है.

रांची का अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस

रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. यानि कि पिछले 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. राज्य में सबसे अधिक गोड्डा का पारा का पारा रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

Also Read: जल्द बज सकता है झारखंड नगर निकाय चुनाव का बिगुल! आयोग ने तेज की तैयारी, गाइडलाइन जारी

3 दिनों तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना नहीं है. 3 दिसंबर से सुबह में अन्य दिनों की तरह सुबह में धुंध तो छाया रहेगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. हालांकि ठंडी हवा चलने से लोगों को परेशानी हो सकती है. अभी भी सुबह और शाम में ठंडी हवाएं लोगों को घर दुबकने को मजबूर कर रही है. कई जिलों में रात के समय पारा गिरने लगा है. तापमान में लगातार उतार चढ़ाव को दिखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है. खास बच्चों और बुजुर्गों को.

Also Read: हेमंत सरकार की सालगिरह पूरी पर आरोप पत्र जारी नहीं कर सकी BJP, 6 साल में पहली बार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola