Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से बदला झारखंड का मिजाज, आज से तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में आज से तीन डिग्री तक तापमान गिर सकता है. 10 फरवरी के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी और वर्षा के कारण झारखंड में ठंडी हवा के प्रवेश से यहां का मौसम बदल गया है. सुबह में ठंडी हवा चलने से ठंड लग रही है, वहीं धूप तेज होने से गर्मी भी लग रही है. रात में फिर तापमान में गिरावट आ जा रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आठ फरवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. इसके तीन दिन बाद फिर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सबसे कम चतरा का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस


झारखंड में शुक्रवार को सबसे कम चतरा का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, मेदिनीनगर का भी न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राज्य में सबसे गर्म इलाका चाईबासा रहा. शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को दक्षिणी भाग में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आ सकती है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 27.0 12.4
जमशेदपुर 32.1 13
मेदिनीनगर 30.0 8.7
बोकारो 30.5 10.4
चाईबासा 35.4 12.6
चतरा 26.6 6.6
हजारीबाग 26.8 8.4
गढ़वा 27.4 7.0
गोड्डा 29.9 17.9

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

ये भी पढ़ें: Bird Flu In Ranchi: BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में फैला बर्ड फ्लू, 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर मरे, एहतियात बरतने के निर्देश

ये भी पढ़ें: Digital Arrest: वीडियो कॉल पर 24 घंटे रही गिरफ्त में, बैंक डिटेल्स तक कर दिया शेयर, क्या है डिजिटल अरेस्ट का सच?

ये भी पढ़ें: Cyber Crime: सावधान! पलक झपकते बैंक अकाउंट खाली, इस नयी तकनीक से PM Kisan Yojana के नाम पर कर रहे ठगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola