Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कब तक हैं अच्छी बारिश के आसार

Updated at : 28 Jun 2022 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कब तक हैं अच्छी बारिश के आसार

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले दो-तीन दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे मंगलवार से मौसम में बदलाव दिखेगा. मंगलवार को संताल परगना में बारिश की संभावना है. 29 जून को रांची व आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है. तीन जुलाई तक राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अभी मॉनसून कमजोर चल रहा है. मॉनसून के कमजोर पड़ने से कई जिलों में बारिश नहीं हो रही है. वैसे तीन जुलाई तक राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है. मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इससे संताल परगना क्षेत्र में आज बारिश होगी, जबकि 29 जून को रांची और आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं. आपको बता दें कि झारखंड में पूर्वी सिंहभूम को छोड़ सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है.

3 जुलाई तक झारखंड में अच्छी बारिश

झारखंड में अगले दो-तीन दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे मंगलवार से मौसम में बदलाव दिखेगा. मंगलवार को संताल परगना में बारिश की संभावना है. 29 जून को रांची व आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है. तीन जुलाई तक राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने की घोषणा, बोकारो में खुलेगा संस्कृत विद्यालय

कई जिलों में नहीं हो रही बारिश

मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार अभी झारखंड में मॉनसून कमजोर चल रहा है. आनेवाले दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. 29 जून से एक जुलाई तक राज्यभर में बारिश होगी. इधर, झारखंड में मॉनसून के कमजोर पड़ने से राज्य के कई जिलों में बारिश नहीं हो रही है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड की निलंबित IAS Pooja Singhal की जमानत याचिका पर ED Court में सुनवाई आज

सामान्य से करीब 44% कम बारिश

झारखंड में अब तक सामान्य से करीब 44% कम बारिश हुई है. अब तक 160 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 90 मिमी बारिश हुई है. पूर्वी सिंहभूम को छोड़ सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है.

Also Read: Mandar By-Election Result: मांडर की विधायक शिल्पी का राजनीति को लेकर क्या है नजरिया, पढ़िए खास बातचीत

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola