Jharkhand Weather Live Update: शनिवार को भी बारिश के आसार, दो अप्रैल से मौसम रहेगा शुष्क

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

शनिवार को भी बारिश के आसार, दो अप्रैल से मौसम रहेगा शुष्क

रांची : झारखंड के कई जिलों में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है. वहीं, कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान है. इसके बाद दो से छह अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. हालांकि, पांच अप्रैल को बादल छाया रह सकता है.

रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी

रांची : राजधानी रांची समेत कई जिलों में शुक्रवार की देर शाम मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई. इस दौरान तेज हवा चलने की बात भी कही गयी. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार की शाम रांची के अलावा चतरा, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा जिलों के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी है. मौसम केंद्र ने इसको देखते हुए लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है. वहीं, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गयी है.

राज्य के लगभग सभी स्थानों पर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्ज की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं, रांची और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है.

आज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, कल चलेगी तेज हवा

रांची और आसपास के इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. जबकि, एक अप्रैल को वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.

लातेहार में आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा पेड़

गारू. प्रखंड के बारेसाढ़ में गुरुवार आंधी-बारिश ने जम कर तबाही मचायी. आंधी-बारिश से बारेसाढ़ के मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया. इधर, आंधी-बारिश की वजह से रामनवमी जुलूस भी प्रभावित हुआ. बाद में रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों व पुलिस कर्मियों पे सड़क से पेड़ को हटाया.

बारिश के बाद घंटों गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

घाटशिला. घाटशिला में गुरुवार की शाम हल्की वर्षा के बाद घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे उपभोक्ता परेशान रहे. लोगोंं का कहना था कि गुरुवार को घाटशिला में रामनवमी का जुलूस नहीं निकेलगा, तो इतनी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रखने की क्या जरूरत है. घाटशिला में लगभग साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई है. शाम 7.30 बजे के बाद बिजली सुचारू हुई. लगभग साढ़े तीन घंटे तक बिजली कटने के बाद घाटशिला के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola