Jharkhand Weather LIVE: रांची समेत कई जिलों में आज छाये रहेंगे आंशिक बादल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2023 3:10 PM
Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...
रांची समेत कई जिलों में छाये रहेंगे आंशिक बादल
रांची समेत कई जिलों में आज शाम के समय आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कैसा रहा मौसम
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बहुत हल्के से हल्के दर्ज की बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा 4.2 mm ओरमांझी में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटनगंज में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम तापमान सिमडेगा में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रांची समेत कई जिलों में 34 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान
रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और बोकारो में आज धूप खिली रहेगी. इन जिलों का तापमान 34 डिग्री से अधिक रहेगा. इन इलाकों में बारिश के आसार नहीं है.
रांजधानी रांची में आज मौसम रहेगा साफ, नहीं होगी बारिश
रांजधानी रांची में आज बुधवार 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, दोपहर के समय तापमान 33°C और यह 31°C जैसा महसूस होगा. 21km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 18% रहेगी.
रांची समेत कई जिलों में आज मौसम रहेगा साफ
झारखंड में आज की मौसम की बात करें तो मौसम साफ, खिली धूप और शुष्क रहेगा. पांच और छह अप्रैल को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे. वहीं, 8 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में बारिश हो सकती है. झारखंड में आज सुबह का तापमान 25°C है. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 24°C जैसा महसूस हो सकता हैं. झारखंड में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 6km/h रहेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए