Jharkhand Weather Forecast: पूरे झारखंड में 25 जून तक गर्जन के साथ होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
डालटेनगंज का उच्चतम तापमान गिरा
डालटेनगंज का उच्चतम तापमान आज 0.7 डिग्री सेल्सियस घट गया. आज यहां का उच्चतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है. दूसरी तरफ, न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई, जिसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 0.4 डिग्री कम है.
जमशेदपुर में लोगों को मिली गर्मी से राहत, इतना गिरा तापमान
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी है. आज उच्चतम तापमान 3.4 डिग्री घटकर 36.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे चला गया है.
रांची के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट
राजधानी रांची के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. उच्चतम तापमान 35 डिग्री से कम हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का उच्चतम तापमान 0.7 डिग्री घटकर 34.9 डिग्री हो गया. हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आयी है. न्यूनतम तापमान आज 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
इन जिलों में थोड़ी देर में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, चतरा, गढ़वा, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. विभाग ने मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची समेत इन जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
रांची, गुमला और खूंटी जिले में कुछ देर में बारिश के आसार हैं. इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. विभाग ने मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

पूरे झारखंड में 25 जून तक गर्जन के साथ होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
पूरे झारखंड में 25 जून तक गर्जन के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए