Live Updates

Jharkhand Weather Forecast: मानसून आते ही रांची-जमशेदपुर का तापमान गिरा, अब भी तप रहा डालटेनगंज

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

मानसून आते ही रांची-जमशेदपुर का तापमान गिरा, अब भी तप रहा डालटेनगंज

मानसून आते ही राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में ढाई डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी. चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों को इससे राहत मिली है. रांची का तापमान 2.6 डिग्री घटकर 37.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जबकि जमशेदपुर का पारा 2.8 डिग्री लुढ��ककर 38.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. हालांकि, रांची और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से क्रमश:4.3 डिग्री और 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. उधर, डालटेनगंज अब भी गर्मी से तप रहा है. यहां का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 44.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक है.

सरायकेला-खरसावां में भी बारिश का अलर्ट

सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में भी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक से तीन घंटे में जिले में कुछ जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है. बारिश-वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. आम लोगों और किसानों को इस दौरान बेहद सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

चतरा में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी

चतरा जिले में कुछ देर में बारिश और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में चतरा जिले के कुछ हिस्से में बारिश और वज्रपात हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम में होगी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर गया है. इसके साथ ही खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है. मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी येलो अलर्ट में कहा गया है कि कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे. बारिश होगी. वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी.

झारखंड आ गया मानसून, बदला मौसम का मिजाज

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 19 जून 2023 को झारखंड में प्रवेश कर गया. मानसून के झारखंड में प्रवेश करते ही राजधानी रांची का भी मौसम बदल गया. दोपहर बाद से आसमान में बादल छाये हुए हैं. ठंडी हवा चल रही है. प्रचंड गर्मी झेल रहे रांची के लोगों को राहत मिली है.

अगले पांच दिनों तापमान में 5-6 डिग्री गिरावट की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के पूर्वी भागों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 5-6 डिग्री गिरावट हो सकती है. वहीं शेष भागों में अगले दो दिनों के दौरान कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन में तापमान में फिर धीरे-धीरे 4-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

Jharkhand Weather Forecast: मानसून आते ही रांची-जमशेदपुर का तापमान गिरा, अब भी तप रहा डालटेनगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola