Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावाना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
पाकुड़ जिले के कुछ भागों में बारिश की संभावना
पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है. जिसकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.
पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में बारिश की संभावना
खूंटी,सरायकेला समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है. जिसकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.
राज्य के कई जिलों में हुई बारिश, राजधानी में अभी उम्मीद नहीं
राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई. जमशेदपुर में करीब 15 मिमी के आसपास बारिश हुई. बोकारो, सिमडेगा, हजारीबाग, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम में भी हल्की बारिश हुई. राजधानी में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है. मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले पांच दिनों में राज्य के पूर्वी तथा दक्षिणी (संताल और कोल्हान) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसका आंशिक असर मध्य भाग में भी हो सकता है. इससे रांची में भी कभी-कभी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वैसे तापमान में कमी के कोई संकेत नहीं हैं. तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि की बढ़ोतरी अगले कुछ दिनों में हो सकती है. सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेसि के आसपास रहा. सबसे अधिक गर्मी डालटनगंज में रही. वहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेसि के आसपास रहा.
आंधी-बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजली आपूर्ति ठप
खरसावां, कुचाई व आसपास के क्षेत्र में सोमवार की दोपहर तीन बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह से तीखी धूप खिली थी. लोग गर्मी से बेहाल थे. वहीं दोपहर करीब तीन बजे आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी. करीब आधे घंटे तक रुक रुक हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी. दूसरी ओर तेज हवा चलने से कुछ जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गये. हालांकि कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा. कुछ जगहों पर बिजली के तार टूटकर गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी. समाचार लिखे जाने तक बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. बिजली के तारों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है.
तेज आंधी-बारिश में टूटा बिजली तार
धनबाद में तेज आंधी-बारिश का असर चिरकुंडा-कुमारधुबी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में देखा गया. कुछ स्थानों पर तार टूट कर गिरने की बात सामने आयी. विभागीय कर्मी की ततपरता के कारण दो घंटे में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गयी.
बारिश ने राहत, आंधी बनी आफत
गालूडीह ��ें सोमवार को आंधी के साथ बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी. आंधी से बर्बादी भी हुई. बाघुड़िया पंचायत के भुडरुडांगा गांव में गणेश सिंह के घर का छप्पर (एस्बेस्टस) उड़ गया. एस्बेस्टस चूर-चूर हो गया. कई जगह पेड़ की डालियां टूटी गयीं. पेड़ों के आम झड़ गये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए