Jharkhand Weather LIVE: देवघर, गिरिडीह, रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

देवघर, गिरीडीह, रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी करते हुए यह संभावना जतायी गयी है कि अगले एक से तीन घंटे में देवघर, गिरीडीह, रांची जिले के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

रांची समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज 01 अप्रैल शनिवार को रांची समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान है. राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि दो से छह अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. पांच अप्रैल को बादल रह सकता है. लेकिन, बारिश का अनुमान नहीं है. बता दें कि मार्च माह में राजधानी में 46 मिमी बारिश हो चुकी है.

लोहरदगा में बेमौसम बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. गुरुवार को रुक रुक हुई बारिश से रामनवमी का त्योहार पर भी असर पड़ा. शुक्रवार की सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि मार्च महीने में हो रही बारिश से फसलों को नुकसान तो होगा ही स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा. लोगों का कहना है कि सुबह शाम ठंड लगने और दिन में गर्मी लगने से सर्दी बुखार जैसे बीमारियों का प्रकोप बढ़ेगा. इधर किसानों का कहना है कि खेतों में लगी फसल को इस बारिश से नुकसान होने की संभावना बढ़ गयी है. खेतों में लगा मिर्चा, टमाटर, नेनुआ, झींगी, करेला,फुल गोभी, बंध गोभी,शिमला मिर्च, बोदी,भिंडी, पालक साग जैसे सब्जी की खेती को नुकसान हो रहा है.

चाईबासा में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

चाईबासा में सुबह से बूंदाबांदी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली. शुक्रवार की सुबह कुछ घंटे तक लगातार बूंदाबांदी होती रही. आसमान में बादल छाये रहने के कारण सुबह के समय सूर्यदेव के दर्शन भी देर से हुए. दोपहर 12 बजे के बाद लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन सुबह की मामूली बूंदाबांदी के कारण लोगों को गरमी से राहत मिली है. दोपहर 12 बजे तक आसमान पर छाये बादल व कुछ घंटे तक रिमझिम बारिश देखकर लोग दिनभर अच्छी बारिश होने का अनुमान लगा रहे थे. लेकिन अचानक मौसम ने यू टर्न ले लिया. दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हो गया.

राजधानी रांची में अचानक बिगड़ा मौसम, लैंड कर रहे विमान को लगा झटका

रांची. राजधानी रांची में शुक्रवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया. इसके कारण दिल्ली से रांची आ रहे विस्तारा एयरवेज के विमान को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी हुई. जिस वक्त विमान रनवे पर लैंड करनेवाला था, उसी वक्त आंधी और बारिश शुरू हो गयी. इसके कारण विमान रनवे पर नहीं उतर पाया. पायलट अपनी सूझबूझ से विमान को ऊपर ले गये. इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को जोर से झटका भी लगा. विमान में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. सभी ईश्वर का नाम लेने लगे. इसके बाद पायलट विमान को भुवनेश्वर ले गये. मौसम सामान्य होने के बाद विमान भुवनेश्वर से रात 8:55 बजे रांची आया. विमान से सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. विमान अपने निर्धारित समय से 1:10 घंटा विलंब से आया. इसके रांची आने का समय शाम 7:40 बजे है.

हजारीबाग में तेज हवा व बारिश से शहर में ब्लैक आउट

हजारीबाग शहर में शुक्रवार रात बादल की गड़गडाहट के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. तेज हवा भी चलने लगी. वहीं, पूरे शहर में बिजली कटने से ब्लैक आउट की स्थिति बन गयी. इससे रात में निकल रही जुलूस और झांकी में शामिल लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जुलूस में शामिल लोग पानी से बचाव के लिए सड़क किनारे बने स्टॉल और दुकानों के शेड में छिपते नजर आये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola