Jharkhand Weather LIVE: गोड्डा का तापमान 45.3 डिग्री, रांची में कल गरजेंगे बादल
Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिल��ंगी सबसे पहले…
रांची में कल गरजेंगे बादल
राजधानी रांची में आने वाले दिनों में हीट वेव देखने को मिलेगा. हालांकि, कल यानी 5 जून को आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि बादल गरज भी सकते हैं. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है.
गोड्डा का तापमान 45.3 डिग्री पहुंचा, जमशेदपुर समेत एक दर्जन जिलों का पारा 40 डिग्री के पार
जमशेदपुर, डाल्टेनगंज समेत झारखंड के एक दर्जन जिलों का पारा 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे अधिक हो गया है. गोड्डा का उच्चतम तापमान को 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 41 डिग्री, डालटेनगंज का 42 डिग्री, देवघर का 43.3 डिग्री, गढ़वा का 41.4 डिग्री, गिरिडीह का 40.9 डिग्री, गुमला का 40.1 डिग्री, लातेहारका 40 डिग्री, पाकुड़ का 42.3 डिग्री, रामगढ़ का 40.1 डिग्री और साहिबगंज का 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
Jharkhand Weather LIVE: झारखंड में इन भागों में आज बारिश का आसार
मौसम केंद्र रांची के मुताबिक आज राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश के आसार हैं. हालांकि, इस दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
Jharkhand Weather LIVE: इन जिलों में बारिश ���े आसार, येलो अलर्ट जारी
गढ़वा, लातेहार, पलामू और पश्चिम सिंहभूम जिले कुछ भागों में अगले तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. साथ ही जिले के कुछ भागों में तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. इस हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटे होगी. मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है. इस दौरान किसानों से खेतों में ना जाने की खास अपील की गई है.
Jharkhand Weather LIVE: राज्यभर में चल रही हैं गर्म हवाएं
तापमान बढ़ने के साथ-साथ पूरे राज्य में गर्म हवाएं देखी जा रही हैं. विशेषज्ञों की मानें तो समुद्र से हवा बिल्कुल नहीं उठ पा रही है, जिससे वायुमंडल में नमी नहीं बन पा रही है. जब तक वायुमंडल में नमी नहीं बनेगी, तब तक कड़ी धूप से राहत नहीं मिलनेवाली है.
Jharkhand Weather LIVE: राज्य के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार
झारखंड के कई जिलों में लोग सूर्य की तपिश से परेशान हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी चार्ट के मुताबिक आज राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है. सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र पलामू का डालटनगंज बताया जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह राज्य के पारा और चढ़ेगा.

लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए