ePaper

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और कोहरे ने ढाया कहर, कनकनी बढ़ी, अभी और गिरेगा पारा

Updated at : 15 Jan 2025 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

रांची के तमाड़ में सुबह छाया घना कोहरा. फोटो : शुभम हल्दर

Jharkhand Weather Forecast: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने झारखंड में कनकनी बढ़ा दी है. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, पढ़ें वेदर अपडेट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद उधर से आ रही ठंडी हवाओं का असर झारखंड में दिखने लगा है. ठंडी हवा के असर से कनकनी बढ़ गई है. तापमान में गिरावट आ गई है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में 2-3 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है, जिसकी वजह से कनकनी और बढ़ेगी. झारखंड को अभी कोहरे से भी राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रहा है.

उत्तर भारत में बर्फबारी का झारखंड के मौसम पर असर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने अगले 24 घंटे में रांची सहित राज्य के पलामू, रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, हजारीबाग जिले में दो से तीन डिग्री सेल्सियस पारा गिरने की संभावना जतायी है.

4 दिन बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि अगले 4 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का असर लगभग समाप्त हो जाने की उम्मीद है. इधर, बुधवार को सुबह में कोहरा छाया रहा. सुबह में कोहरे और बादल की वजह से कनकनी का अहसास होता रहा. बुधवार को झारखंड में सबसे कम तापमान हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज का तापमान घटा

झारखंड के अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सयिस से ऊपर रहा. बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड से घटकर 10.4 डिग्री सेंटीग्रेड और जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री से घटकर 12.6 डिग्री और डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री से घटकर 12 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान सराकेला में 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कोहरे का असर : पुणे-रांची विमान रायपुर डायवर्ट

इससे पहले, मंगलवार को कोहरे का असर रांची में देखा गया. कोहरे की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुईं. सुबह 10:15 बजे तक एक भी फ्लाइट एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी. इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6ई6484) सुबह 8:25 बजे रांची आयी, लेकिन एयरपोर्ट के 2 चक्कर लगाने के बाद उसे रायपुर डायवर्ट कर दिया गया. इस फ्लाइट को दोपहर बाद रद्द कर दिया गया. 10 से अधिक विमान विलंब से आये, जिसकी वजह से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें

15 जनवरी 2025 को कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें अपने यहां का रेट

मार्च 2026 तक झारखंड को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य, इन 5 जिलों में सक्रिय हैं नक्सली

सुदेश महतो की पार्टी को लगा झटका, नीरू शांति ने आजसू से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola