15 जनवरी 2025 को कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें अपने यहां का रेट

Updated:
विज्ञापन

15 जनवरी 2025 को झारखंड में एलपीजी गैस की कीमत.

LPG Gas Price Today Jharkhand 15 January 2025: आज 15 जनवरी 2025 को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा? अगर नहीं जानते, तो रेट यहां देखें रेट चार्ट.

विज्ञापन

LPG Gas Price Today Jharkhand 15 January 2025: 15 जनवरी 2025 को झारखंड में 14.2 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? सबसे सस्ता रसोई गैस सिलेंडर आज कहां मिल रहा है? आईए, आपके इन सभी सवालों का जवाब हम बताते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी को सबसे सस्ता सिलेंडर पश्चिम बंगाल से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले में मिल रहा है. यहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत 842.50 रुपए है. हजारीबाग और कोडरमा जिले में अगर कोई उपभोक्ता यही सिलेंडर खरीदेगा, तो उसे इसके लिए 862 रुपए देने पड़ेंगे. धनबाद, रांची, गिरिडीह, देवघर और बोकारो में यही सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा से सस्ता मिल रहा है. यहां आज इसकी कीमत 860.50 रुपए है. पश्चिमी सिंहभूम में एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए में गैस सिलेंडर आज मिल रहा है. झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर आज जमशेदपुर में और सबसे महंगा गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में मिल रहा है. झारखंड के 17 जिलों में आज 860.50 रुपए में आपको एलपीजी सिलेंडर मिल जाएगा. चतरा जिले में एलपीजी सिलेंडर का भाव 859.50 रुपए है. 15 जनवरी 2025 को आपके यहां एक सिलेंडर की कीमत कितनी है, उसका रेट यहां देख लें.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज 15 जनवरी 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत का रेट चार्ट

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए
स्रोत : Indian Oil

झारखंड में आज सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां है?

14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा रहा है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने पड़ेंगे.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां है?

जमशेदपुर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 842.50 रुपए देने होते हैं. झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर यहीं है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस की कीमत इतनी ही है. कम से कम 17 जिलों में.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गैस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार?

14.2 किलो के गैस सिलेंडर पर भारत सरकार सब्सिडी देती है. सिलेंडर की बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए ट्रांसफर किये जाते हैं. लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपनी सब्सिडी छोड़ दी है. जिन लोगों ने सब्सिडी नहीं छोड़ी है, सिलेंडर लेने के बाद उनके अकाउंट में ये पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवाओं से झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, कब खत्म होगी ठंड?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola