ePaper

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवाओं से झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, कब खत्म होगी ठंड?

Updated at : 15 Jan 2025 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग

Jharkhand Weather: ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 24 घंटे में रांची औ पलामू समेत अन्य जिलों में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी. बुधवार की सुबह में कोहरा और धुंध तथा बादल रहने के कारण कनकनी रहेगी. फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड खत्म हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची सहित झारखंड के पलामू, रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, हजारीबाग जिले में दो से तीन डिग्री सेल्सियस पारा गिरने की संभावना व्यक्त की है, जबकि अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है. बुधवार की सुबह कोहरा छाए रहने और दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह में कोहरा और धुंध तथा बादल रहने के कारण कनकनी रहेगी.

फरवरी के पहले हफ्ते से खत्म हो सकती है ठंड


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का असर लगभग समाप्त हो जाने की उम्मीद है. झारखंड में सबसे कम तापमान लातेहार में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. 24 घंटे में इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. मंगलवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तथा मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

झारखंड के सभी जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

18 जनवरी तक राज्य के 24 जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

प्रमुख शहरों का कितना रहा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

शहर–न्यूनतम तापमान
रांची–12.4
जमशेदपुर–13.5
मेदिनीनगर–12.7
बोकारो–12.1
चाईबासा–10.2
देवघर–12.9
हजारीबाग–10.0
गढ़वा–11.0
सरायकेला–12.6
गोड्डा–16.1
लातेहार–08.3
चतरा–10.6
खूंटी–13.0
लोहरदगा–10.0
धनबाद–15.0

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: ठंड से मिली राहत लेकिन कब तक? इन जिलों में कल छाया रहेगा घना कोहरा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola