सावधान! झारखंड में तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी, ये 6 जिला रहेगा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

सुबह के वक्ता छाया घना कोहरा, Pic Credit- Chatgpt

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. IMD ने पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा में 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. तापमान में 1-3° सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है. कई इलाकों में घना कोहरा और रात में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के छह जिलों- पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा में 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, यह चेतावनी 10 नवंबर की सुबह 8:30 बजे से 12 नवंबर की सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट

पिछले 24 घंटों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. गुमला सबसे ठंडा जिला रहा है. जहां का पारा 10.9 डिग्री से. दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी. इस दौरान रांची का तापमान रात में 15.2 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. खूंटी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोडरमा, गढ़वा और चतरा में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: सरायकेला के सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन ठप, गरीब मरीजों की जेब पर डाका!

सुबह के वक्त घना कोहरा छाये रहने की संभावना

सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी राज्य में भी ठंड बढ़ते जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि ठंड और शीतलहर से बचने के लिए वे सावधानी बरतें. विशेष रूप से सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनें. जरूरी न हो तो बाहर निकलने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में घर खाली देख चोरों ने बोला धावा, नकद 65,800 ले उड़े, थाना प्रभारी पर लगे धमकाने के आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola