ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण पर कैसा रहेगा मौसम? हफ्तेभर का ये है वेदर अपडेट

Updated at : 26 Nov 2024 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
सुबह में कोहरा छाया हुआ

सुबह में कोहरा छाया हुआ

Jharkhand Weather: झारखंड में दो दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. इस दिन मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? पढ़िए, हफ्तेभर के मौसम का अपडेट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो दिसंबर तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहेगा.

हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण पर छाए रहेंगे आंशिक बादल


27 नवंबर की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध के बाद आंशिक बादल छा जाएंगे. मौसम शुष्क रहेगा. 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाना है. इस दिन सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

रांची और उसके नजदीकवाले इलाके में ऐसा रहेगा मौसम


रांची और इसके आस-पास के मौसम की बात करें तो सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रह सकता है.

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा झारखंड का मौसम


झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा केवीके में दर्ज किया गया.

Also Read: Dhanbad Weather: धनबाद में कंपकपाने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Also Read: Jharkhand Election Result: बीजेपी के ये सांसद नहीं दिला सके अपने क्षेत्र में जीत

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola