अलर्ट! झारखंड में कल से चलेगी 'लू', इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Published by : Dipali Kumari Updated At : 22 Apr 2025 12:05 PM
heat wave
Jharkhand Weather : राज्य में पड़ने वाली भयंकर गर्मी अभी केवल एक शुरुआत है. मौसम विभाग के अनुसार कल 23 अप्रैल से पूरे राज्य में लू चलने की प्रबल आशंका है. हीट वेव को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज (22 अप्रैल) भी भयंकर गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं भयंकर गर्मी के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है.
Jharkhand Weather : झारखंड में गर्मी का पारा चढ़ चुका है. राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान हैं. दोपहर होते ही हाल और अधिक बेहाल हो जाता है. भयंकर गर्मी में घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. हालांकि ये केवल एक शुरुआत है. मौसम विभाग के अनुसार कल 23 अप्रैल से पूरे राज्य में लू चलने की प्रबल आशंका है. हीट वेव को लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में कल 23 अप्रैल से लू चलने की आशंका जतायी है. इस संबंध में पूरे राज्य के लिए 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. उत्तर-पूर्व इलाके में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. आज 22 अप्रैल को भी भयंकर गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
26 अप्रैल के बाद होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार भयंकर गर्मी के बाद एक बार फिर से झारखंड के मौसम में परिवर्तन होगा. 26 अप्रैल के बाद आसमान में बादल छायें रहेंगे. जबकि 27 अप्रैल को कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. हीट वेव के बाद अचानक मौसम परिवर्तन से लोगों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें.
पिछले 24 घंटे में मेदिनीनगर रहा सबसे अधिक गर्म
पिछले 24 घंटे में पलामू जिले का मेदिनीनगर सबसे अधिक गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. सोमवार (21 अप्रैल) को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. इस दौरान लातेहार सबसे ठंडा रहा. यहां का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेसी दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें
अदालत की शरण में पहुंचे डॉ राजकुमार, कहा- बिना पक्ष सुने ही हटाया गया रिम्स निदेशक के पद से
झारखंड के इन सरकारी कर्मियों को बड़ी राहत, नहीं होगी वेतन की वसूली, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
खुशखबरी : रांची से होकर चलेगी पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, 26 अप्रैल से शुरू होगा परिचालन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










