झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 16 जुलाई तक बहुत भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Weather: झारखंड में 16 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. झारखंड के नौ जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा. मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 20 जुलाई तक राज्य में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के नौ जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा. मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी की है. जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा जिला शामिल है. आईएमडी ने 16 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहीं-कहीं पर हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश


झारखंड में 14, 15 और 16 जुलाई को कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: पलामू में फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति कैसे होगी? झारख‍ंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कर दिया क्लियर

कल भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी


झारखंड में 15 जुलाई को कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. गरज के साथ तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. राज्य के उत्तर-पश्चिम एवं इसके निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा है. मौसम खराब रहने पर खेतों में नहीं जाने, बिजली के खंभों से दूर रहने और बारिश में पेड़ के नीचे नहीं रुकने की सलाह दी गयी है.

ये भी पढ़ें: धनबाद ���े सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनेरगा मजदूरों और ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने शिक्षक को ऐसे सुरक्षित निकाला

ये भी पढ़ें: रांची के इस शिवालय में पूरी होती है हर मनोकामना, रामायण से जुड़ा है इसका इतिहास, जानते ही नंगे पांव दौड़ पड़ेंगे आप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola