पलामू में फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति कैसे होगी? झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कर दिया क्लियर

सीएम हेमंत सोरेन के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
Palamu Fourth Grade Recruitment 2025: झारखंड के पलामू में फोर्थ ग्रेड (चतुर्थ वर्गीय श्रेणी) की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर इसकी स्वीकृति दे दी गयी है. सोमवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस बात की जानकारी दी. झारखंड कैबिनेट की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव अलका तिवारी ने लिखित परीक्षा के आधार पर पलामू में फोर्थ ग्रेड नियुक्ति का निर्देश पलामू उपायुक्त को दिया है.
Palamu Fourth Grade Recruitment 2025: रांची-पलामू में फोर्थ ग्रेड (चतुर्थ वर्गीय श्रेणी) की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. इस बात की जानकारी सोमवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी. सुप्रीम कोर्ट (सर्वोच्च न्यायालय) द्वारा पलामू में हुई चतुर्थ वर्गीय श्रेणी की नियुक्ति रद्द कर दी गयी थी. इसके साथ ही पलामू उपायुक्त को यह निर्देश दिया गया था कि फिर विज्ञापन प्रकाशित कर छह माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए.
लिखित परीक्षा के आधार पर नियुक्ति को मंजूरी
पलामू जिला प्रशासन द्वारा फिर से नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन में अंक के आधार पर चतुर्थ वर्गीय पद पर नियुक्ति किए जाने का प्रावधान किया गया था, जबकि अभ्यर्थियों की मांग थी कि नियुक्ति प्राप्त अंक के आधार पर ना कर लिखित परीक्षा के आधार पर की जाए. इस विषय को वित मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चतुर्थ वर्गीय पद की नियुक्ति प्रक्रिया पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी. 11 जुलाई 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने फिर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था. सीएम के निर्देश पर पलामू जिले के चतुर्थ वर्गीय पद पर लिखित परीक्षा के आधार पर नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी गयी.
मुख्य सचिव ने पलामू डीसी को दिया निर्देश
झारखंड कैबिनेट की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव अलका तिवारी द्वारा लिखित परीक्षा के आधार पर पलामू में फोर्थ ग्रेड में नियुक्ति करने का निर्देश पलामू उपायुक्त को दे दिया गया है.
ये भी पढ़ें: धनबाद के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनेरगा मजदूरों और ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने शिक्षक को ऐसे सुरक्षित निकाला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




