ePaper

एक दिन में 102 फीसदी अधिक बरसा मानसून, कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 16 Sep 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast IMD Update Today News

कल झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात की मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून सक्रिय है. एक दिन में 102 फीसदी अधिक बारिश हुई है. मानसून के सीजन में अब तक झारखंड में 20 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 20 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ वर्षापात भी हो सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में एक दिन में सामान्य से 102 फीसदी अधिक बरसा है मानसून. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची के उप-प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सामान्य से 102 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. मानसून के सीजन में 15-16 सितंबर को 7.1 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है, लेकिन इस दौरान 14.3 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से दोगुना से ज्यादा है.

गुड़ाबांधा में हुई सबसे ज्यादा 79.2 मिमी वर्षा

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान गुड़ाबांधा, दुमका, महारो, धुड़की, नारायणपुर, करमाटांड़, पंचेत, मसानजोर, हिरणपुर, कालियासोल, बंदगांव, लोहरदगा, बोकारो थर्मल, नाला, पंचेत डीवीसी, हजारीबाग केवीके, भुरकुंडा, मैथन डीवीसी, रामगढ़ डीवीसी और फतेहपुर में 27.8 मिलीमीटर से 79.2 मिलीमीटर तक वर्षा हुई.

Jharkhand Weather: कहां-कितनी बारिश हुई

केंद्र का नामवर्षापात
गुड़ाबांधा79.2 मिलीमीटर
दुमका79.0 मिलीमीटर
महारो69.0 मिलीमीटर
धुड़की55.5 मिलीमीटर
नारायणपुर50.6 मिलीमीटर
करमाटांड़50.4 मिलीमीटर
पंचेत49.8 मिलीमीटर
मसानजोर48.0 मिलीमीटर
हिरणपुर45.8 मिलीमीटर
कालियासोल41.4 मिलीमीटर
बंदगांव40.0 मिलीमीटर
लोहरदगा38.5 मिलीमीटर
बोकारो थर्मल34.8 मिलीमीटर
नाला34.4 मिलीमीटर
पंचेत डीवीसी33.4 मिलीमीटर
हजारीबाग केवीके31.0 मिलीमीटर
भुरकुंडा31.0 मिलीमीटर
मैथन डीवीसी31.0 मिलीमीटर
रामगढ़ डीवीसी28.5 मिलीमीटर
फतेहपुर27.8 मिलीमीटर
Source : India Meteorological Center, Mausam Kendra Ranchi

जगन्नाथपुर का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा

मौसम केंद्र रांची के उप-निदेशक ने बताया कि झारखंड में मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे ज्यादा 79.2 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा में हुई. अधिकतम तापमान जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में. जगन्नाथपुर का उच्चतम पारा 32.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि लातेहार का न्यूनतम पारा 20.7 डिग्री.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में 1113.9 मिलीमीटर बरस चुका है मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि समूचे झारखंड में अब तक यानी 1 जून से 16 सितंबर 2025 तक कुल 1113.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 20 फीसदी अधिक है. मानसून के सीजन में इस अवधि में 927.9 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिला.

अगले कई दिनों तक झारखंड में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मानसून की राजस्थान से मानसून की वापसी हो गयी है. साउथ वेस्ट मानसून विदड्रावल लाइन अब बठिंडा, फतेहपुर, पिलानी, अजमेर, दौसा और भुज से गुजर रही है. पूर्वी बिहार में बना अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब पूर्वी झारखंड और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल के ऊपर 1.5 से 3.1 किलोमीटर तक फैल गया है. इसके असर से झारखंड में अगले कई दिनों तक बारिश होती रहेगी.

16 सितंबर से 21 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक समूचे झारखंड के लिए जारी किया गया है वर्षा-वज्रपात का अलर्ट.

20 तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

आईएमडी के मौसम केंद्र ने झारखंड राज्य के लिए जारी मौसम की चेतावनी में कहा है कि 20 अगस्त तक वर्षा होती रहेगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम केंद्र ने 4 दिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ जिलों में वर्षा के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात होने की भी संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

17 सितंबर को 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर को झारखंड के उत्तरी-मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों (कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

17 सितंबर 2025 के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट.

18, 19 और 20 सितंबर को सभी जिलों में होगी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 18, 19 और 20 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ वज्रपात होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिन में उच्चतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है.

इसे भी पढ़ें

रांची में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

रांची में 92.62 रुपए लीटर बिक रहा डीजल, आपके शहर में क्या है भाव, देखें पूरी लिस्ट

देवघर, चतरा समेत 5 जिलों को पेट्रोल की कीमतों पर राहत, बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़ पर महंगाई की मार

Maiya Samman Yojana: अगर आपके भी अकाउंट में नहीं आ रहे 2500 रुपये, तो तुरंत सुधारें ये गलती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola