Happy Diwali: दीपावली के दीया में इस खास तेल का इस्तेमाल करते हैं झारखंड के लोग, जानें इसकी खूबियां

Happy Diwali: झारखंड में जिस विशेष तेल का इस्तेमाल होता है, उसका नाम है-करंज. जी हां. झारखंड में करंज के तेल से दीये जलाये जाते हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि करंज के तेल का इस्तेमाल सिर्फ झारखंड में होता है. जंगलों में मिलने वाले करंज के बीज से निकलने वाले इस तेल में कई तरह के औषधीय गुण भी हैं.
Happy Diwali: हर पर्व त्योहार की अपनी विशेषता होती है. अलग-अलग क्षेत्रों में त्योहारों को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. उनकी परंपराएं अलग-अलग होती हैं. लेकिन दीपों के पर्व दीपोत्सव यानी दीपावली के दिन देश और दुनिया में लोग दीया जलाते हैं. मिठाइयां बांटते हैं और खुशियां मनाते हैं. आमतौर पर दीये में सरसों तेल डाला जाता है या घी. लेकिन, झारखंड में सरसों तेल और घी के अलावा भी एक तेल है, जिसका इस्तेमाल किया जाता है.
सिर्फ झारखंड में करंज के तेल से जलता है दीपावली का दीया
झारखंड में जिस विशेष तेल का इस्तेमाल होता है, उसका नाम है-करंज. जी हां. झारखंड में करंज के तेल से दीये जलाये जाते हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि करंज के तेल का इस्तेमाल सिर्फ झारखंड में होता है. जंगलों में मिलने वाले करंज के बीज से निकलने वाले इस तेल में कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं. कहते हैं कि करंज तेल के गंध से मच्छर भागते हैं. इसलिए इस तेल का इस्तेमाल दीया जलाने के लिए करते हैं.
200 रुपये लीटर बिका करंज का तेल
पहले आदिवासी बहुल इलाकों में ही इस तेल का इस्तेमाल होता था. लेकिन, धीरे-धीरे अब शहरों में भी बड़े पैमाने पर करंज के तेल का इस्तेमाल होने लगा है. राजधानी रांची में इस वर्ष करंज का तेल 200 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक्री हुई है. पिछले साल करंज का तेल 100 रुपये लीटर लोगों ने खरीदा था. कीमत में 100 फीसदी के उछाल के बावजूद करंज के तेल की बिक्री में कोई कमी नहीं आयी.
करंज के तेल, फूल और पत्ती से बनती हैं कई दवाएं
करंज के तेल, फूल और पत्ती से कई गंभीर रोगों की दवा बनती है. मधुमेह यानी डायबिटीज, अल्सर, गठिया, वात, कफ, उदर रोग यानी पेट की बीमारियां और आंख की बीमारियों के इलाज में करंज से बनी दवाएं रामबाण का काम करती हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसके तेल का प्रयोग किया जाता है. इतना ही नहीं, इसके तेल का इस्तेमाल कई प्रकार के चर्म रोग के उपचार में भी होता है. ग्रामीण इलाकों में लोग इस तेल का ईंधन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




