Attention Please: इन ट्रेनों से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो तुरंत बदल लें योजना! 27 नवंबर तक नहीं चलेंगी कई रेल गाड़ियां

पटरी पर खड़ी ट्रेन की तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Train Cancelled News: रांची रेल मंडल ने तकनीकी कारणों से 25 से 27 नवंबर तक रांची, टाटानगर और राउरकेला रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. टाटानगर-राउरकेला, टाटानगर-मेमू और राउरकेला-रांची समेत कई महत्वपूर्ण पैसेंजर गाड़ियां इन दिनों नहीं चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों की व्यवस्था करने की सलाह दी है.
Jharkhand Train Cancelled News, रांची : रांची रेल मंडल ने तकनीकी वजहों के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण यात्री गाड़ियां विभिन्न तिथियों पर रांची, टाटानगर और राउरकेला रूट पर नहीं चलेंगी. रेलवे द्वारा यह व्यवस्था 25, 26 और 27 नवंबर को लागू की जायेगी. इस दौरान संबंधित मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से सतर्क रहने और अपनी यात्रा योजना में परिवर्तन करने की सलाह दी गई है.
टाटानगर-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन और टाटानगर-मेमू पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेंगी
रेल प्रशासन ने बताया कि टाटानगर-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन संख्या 68065/68066 को कुछ निर्धारित दिनों के लिए रद्द किया गया है. इसके साथ ही टाटानगर-मेमू पैसेंजर (ट्रेन संख्या 58659) 25, 26 और 27 नवंबर को नहीं चलेगी. यह ट्रेन रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय यात्रियों को ले जाने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन परिचालन बाधाओं की वजह से इसे अस्थायी रूप से रद्द करना पड़ा है.
राउरकेला-रांची पैसेंजर भी रद्द
इसके अलावा राउरकेला-रांची पैसेंजर (ट्रेन संख्या 58660) को भी 25 और 26 नवंबर को रद्द कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
राउरकेला-टाटानगर पैसेंजर भी नहीं चलेगी
रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राउरकेला-टाटानगर पैसेंजर (ट्रेन संख्या 68035) 25, 26 और 27 नवंबर को संचालित नहीं होगी. इसी प्रकार, टाटानगर-राउरकेला मेमू पैसेंजर (ट्रेन संख्या 68036) भी इन दिनों रद्द रहेगी. रेलवे ने यात्रियों की असुविधा देखते हुए अन्य उपलब्ध वैकल्पिक ट्रेनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. रेलवे अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि सारी चीजें ठीक होने के बाद ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी.
Also Read: मुंबई में चमका झारखंड की बेटी पूजा का हुनर, आमिर खान भी हो गए मुरीद!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










