ePaper

पलामू किले के संरक्षण की फिर जगी आस, टाइगर सफारी पर खर्च होंगे 215 करोड़, झारखंड के मंत्रियों ने दिए ये निर्देश

Updated at : 12 Jul 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
sudivya kumar sonu and radhakrishna kishore

अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री राधाकृष्ण किशोर

Jharkhand Tourism: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि पलामू किला का जीर्णोद्धार और टाइगर सफारी का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा करें. पलामू किले के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर 40 से 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे. टाइगर सफारी के निर्माण पर लगभग 215 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Tourism: रांची-पलामू किले के संरक्षण, जीर्णोद्धार और बेतला क्षेत्र में टाइगर सफारी के निर्माण को लेकर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को बैठक की. इस दौरान दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों से कहा कि पलामू किला और टाइगर सफारी झारखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इन दोनों ही योजनाओं को 2027 तक पूरा करें. बैठक में वन सचिव अबु बकर सिद्दीकी, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम, वन निगम के एमडी वाइके दास व पलामू व्याघ्र परियोजना के निदेशक एसआर नाटेश उपस्थित थे.

पलामू किले की डीपीआर करायी जाएगी तैयार-अधिकारी


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अधिकारियों ने बताया कि राजा मेदिनी राय द्वारा निर्मित पलामू का नया एवं पुराने किले को पुरातात्विक धरोहर की मान्यता प्रदान कर उसका संरक्षण और विकास कार्य किया जाएगा. इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करायी जायेगी. पलामू किला के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर लगभग 40 से 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

टाइगर सफारी के लिए 300 एकड़ जमीन चिन्हित


मंत्रियों को जानकारी दी गयी कि बेतला के पास टाइगर सफारी के निर्माण की योजना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सहमति प्राप्त कर ली गयी है. पलामू टाइगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत बेतला के पास टाइगर सफारी के लिए 300 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है. सफारी के निर्माण पर लगभग 215 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धौनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, बोले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola