झारखंड शिक्षा विभाग की सात में से पांच नियमावली को दी गयी स्वीकृति, जानें कब होगी अधिसूचना जारी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 May 2022 8:34 AM

विज्ञापन

झारखंड स्कूली शिक्षा विभाग ने सात में से पांच नियमावली को मंजूरी दे दी है. इनमें से प्राथमिक, हाइस्कूल व प्लस टू विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. इसके अलावा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली में भी संशोधन किया गया है

विज्ञापन

रांची: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सात में से पांच नियमावली को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गयी है. विभाग ने पांच नियमावली में संशोधन व दो नयी नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया इस वर्ष शुरू की थी. इनमें से प्राथमिक, हाइस्कूल व प्लस टू विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. इसके अलावा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली व शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2019 में भी संशोधन किया गया है.

वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमावली तैयार की जा रही है. विभागीय स्तर पर नियमावली को स्वीकृति मिल गयी है. नियमावली वित्त विभाग को भेजी गयी है. अगले माह तक नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिल जाने की संभावना है.

प्लस टू में नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियर

प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियर कर लिया गया है. विद्यालयों में लगभग 3100 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. वहीं, हाइस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर रोस्टर क्लियर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जिलों द्वारा रोस्टर क्लियर कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी गयी है.

अधिसूचना पंचायत चुनाव के बाद

सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) नियुक्ति नियमावली एवं शिक्षक स्थानांतरण नियमावली में संशोधन की अधिसूचना पंचायत चुनाव के बाद जारी की जायेगी. शिक्षक स्थानांतरण नियमावली की अधिसूचना जारी करने को लेकर शिक्षा विभाग ने निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी, लेकिन निर्वाचन आयोग ने अनुमति नहीं दी थी.

विद्यालयों को मिलेगा 130 करोड़ अनुदान

राज्य के सरकारी विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 130 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान मिलेगा. स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप राशि दी जायेगी. वर्ष 2021-22 की तुलना में स्कूलों को पांच करोड़ रुपये अधिक दिये जायेंगे. पिछले वर्ष स्कूलों को वार्षिक अनुदान के मद में 125 करोड़ दिये गये थे. स्कूलों को राशि का दस फीसदी स्वच्छता पर खर्च करना होगा.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola