झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ 24-25 सितंबर को रांची में करेगा महासम्मेलन, सरकार के सामने रखेगा मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2022 10:00 AM
झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ रांची में 24-25 सितंबर को महासम्मेलन करेगा. इसकी रूप रेखा तैयार कर ली गयी है. महासंघ का एक दल सरकार से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना और प्रोन्नति संबंधी मांग करेगा
रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ आगामी 24-25 सितंबर को रांची में महासम्मेलन का आयोजन करेगा. इसकी रूपरेखा आज रांची भू-बंदोबस्त कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में तैयार कर ली गई है. इस बैठक का संचालन महासंघ के महासचिव रामाधार शर्मा ने की और अध्यक्षता साथी नवीन चौधरी ने की.
महासंघ की बैठक में यह तय किया गया कि 24-25 सितंबर को आयोजित होने वाले महासम्मेलन में सरकार के सामने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग रखी जाएगी. महासंघ के महासचिव रामाधार शर्मा ने बताया कि महासम्मेलन में सरकार के सामने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को नई पेंशन योजना से हटाकर पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने, आरसीएच में 10 साल से अधिक वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने और सभी प्रोन्नति देने की मांग रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य महासंघ के सुभाष लांबा, महासचिव एसी कुमार और कोषाध्यक्ष शशिकांत राय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे.
आज की बैठक में झारखंड के 24 जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री के अलावा शैलेंद्र तिवारी, विपुल कुमार, शशि कुमार पांडेय, राजेश सैमसंग कुजूर, कृष्ण प्रसाद, बाल कृष्ण मुरारी, दिवाकांत पाठक, रामविलास सिंह, अखिलेश्वर पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, वसीम अख्तर, शिवकुमार मरांडी, शिवनारायण महतो, उमेश पांडेय, प्रभात कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। आज की बैठक में 40 पन्नों का प्रतिवेदन तैयार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










