Sarkari Naukari: झारखंड के प्लस टू स्कूलों में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कल से करें आवेदन

Updated at : 24 Aug 2022 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
JSSC CGL

JSSC CGL

झारखंड के +2 हाइस्कूलों में 11 विषयों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (पीजीटी) 3,120 शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार 25 अगस्त से अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Sarkari Naukari : झारखंड के +2 हाइस्कूलों में 11 विषयों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (पीजीटी) 3,120 शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार 25 अगस्त से अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितंबर तक आवेदन दे सकेंगे.

25 सितंबर जमा होगा परीक्षा शुल्क

25 सितंबर की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए 27 सितंबर की मध्य रात्रि तक का समय निर्धारित किया गया है. 29 सितंबर से लेकर एक अक्तूबर की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर को छोड़ कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए पुन: लिंक उपलब्ध कराया जायेगा.

100 रुपये है परीक्षा शुल्क

जेएसएससी ने 100 रुपये का परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है. वहीं, झारखंड राज्य के एसटी-एससी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये होगा. झारखंड राज्य के 40 प्रतिशत या उससे अधिक निशक्ततावाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट अनुमान्य है.

सीबीटी मोड में ली जायेगी परीक्षा

स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में होगी. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी मोड) में ली जायेगी. मुख्य परीक्षा के लिए दो पत्र होंगे. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे. प्रश्न पत्र-एक में एक प्रश्न का पूर्ण अंक एक रहेगा, जबकि प्रश्न पत्र-दो में एक प्रश्न का पूर्ण अंक दो रहेगा. सभी विषयों के प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होंगे. प्रश्न पत्र-एक सामान्य ज्ञान व हिंदी भाषा की परीक्षा तथा दूसरा पत्र जिस भाषा में नियुक्ति होनी है, उस विषय की परीक्षा होगी.

झारखंड से मैट्रिक व इंटर पास होना जरूरी

अभ्यर्थियों को झारखंड के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा तथा स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा व परिवेश की जानकारी होनी चाहिए. झारखंड राज्य के आरक्षण नीति से अच्छादित अभ्यर्थियों के मामले में झारखंड के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण होने संबंधी प्रावधान शिथिल रहेगा.

इन विषयों में होगी नियुक्ति

विषय पद

फिजिक्स 395

गणित 343

रसायनशास्त्र 342

अंग्रेजी 311

जीव विज्ञान 291

वाणिज्य 289

संस्कृत 249

इतिहास 243

अर्थशास्त्र 222

भूगोल 218

हिंदी 217

रात नौ बजे तक खुलेगी लाइब्रेरी

अलबर्ट एक्का चौक स्थित राज्य पुस्तकालय अभी रात 08:00 बजे तक खुला रहता है. अब यह रात 9:00 बजे तक खुलेगा. यहां एक माह में वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जायेगी. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिये हैं. श्री महतो मंगलवार को राज्य पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पुस्तकालय संचालन की जानकारी ली. साथ ही यहां चापाकल लगाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola