Maiya Samman Yojna : कब मिलेगी महिलाओं को 6th और 7th किस्त की राशि, मंत्री चमरा लिंडा ने किया बड़ा ऐलान

Updated:
विज्ञापन

सदन में मंत्री चमरा लिंडा ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maiya Samman Yojna : झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में मंत्री चमरा लिंडा ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया हैं. उन्होंने बताया कि आखिर कब तक महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि आ जाएगी.

विज्ञापन

Maiya Samman Yojna : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. जनवरी और फरवरी महीने की राशि होली से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की राशि 5000 रुपये भेजी जाएगी. झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में मंत्री चमरा लिंडा ने उक्त जानकारी दी.

विज्ञापन

महिलाएं खुशी से मनाएंगी रंगों का त्यौहार

मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि भेज दी जाएगी. साथ ही कहा कि मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गई है. जल्द ही यह राशि भी महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी. इसके जवाब में सदन में मौजूद सी.पी. सिंह ने मंत्री के कथन पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अगर होली से पहले महिलाओं को राशि मिलती है तो महिलाएं भी खुशी-खुशी त्योहार मना पाएंगी. इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने जवाब देते हुए कहा कि होली से पहले सभी लाभुकों को मईयां सम्मान योजना की राशि मिल जाएगी.

दिसंबर के बाद से नहीं मिली है राशि

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं को दिसंबर माह के बाद से नहीं मिली है. योजना के शुरुआत में महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की राशि मिलती थी. जिसे बढाकर अब प्रतिमाह रु 2500 कर दिया गया है. हालांकि राशि बढ़ने के बाद से अब तक केवल एक बार ही महिलाओं को इसका लाभ मिला है.

इसे भी पढ़े : रूफ टॉप बार को अब बनाना होगा साउंड प्रूफ, रांची नगर निगम इसके संचालन के लिए बना रहा नियम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola