ePaper

कांग्रेस का सदस्यता अभियान आज से होगा शुरू, इन लोगों पर ज्यादा से ज्यादा रहेगा फोकस, जानें क्या है प्लानिंग

Updated at : 01 Nov 2021 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस का सदस्यता अभियान आज से होगा शुरू, इन लोगों पर ज्यादा से ज्यादा रहेगा फोकस, जानें क्या है प्लानिंग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. पार्टी का लक्ष्य है कि इस सदस्यता में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया जाए

विज्ञापन

Congress Party Membership Drive In Jharkhand रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक नवंबर से विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. इसे लेकर लेकर पुराना विधानसभा सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक के नेता आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शाहजादा अनवर समेत पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

पार्टी ने 15 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. यह अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा. प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक जिला अध्यक्षों को सदस्यता फॉर्म उपलब्ध कराया जायेगा. ये अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा. इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया जाए. प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि हर जिलाध्यक्षों को सदस्यता फॉर्म उपलब्ध करा दिया जाएगा.

वो अपने प्रखंड और वार्ड के आधार पर उस फॉर्म को लेंगे. पार्टी इसके लिए डोर टू डोर व प्रखंडों में कैंप जैसी तकनीक का सहारा लेगी, सदस्यता शुल्क मात्र 5 रूपये रखा गया है. नए सदस्य का डिटेल फॉर्म में भरा जाएगा और उसे जिलों के माध्यम से राज्य मुख्यालय में जमा कराया जाएगा. 31 मार्च 2022 के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी कि इस दौरान कितने सदस्य बनाए गए, जिसकी रिपोर्ट केंद्रीय कांग्रेस को भेजी जाएगी.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola