ePaper

बढ़ सकती है सीएम हेमंत की मुश्किलें, इन दो मामलों में भी मिल सकता है नोटिस

Updated at : 04 May 2022 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ सकती है सीएम हेमंत की मुश्किलें, इन दो मामलों में भी मिल सकता है नोटिस

सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, चुनाव आयोग ने भ्रष्टाचार के ही दो अन्य मामलों में नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है. चुनाव आयोग को सीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत मिली है

विज्ञापन

रांची: पत्थर खनन का लीज लेने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन को 10 मई तक चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखना है. इधर चुनाव आयोग के दिल्ली सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार के ही दो अन्य मामलों में भी हेमंत को नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है. सीएम पर पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. चुनाव आयोग को सीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत मिली है. इसी शिकायत के आलोक में नोटिस भेजने की तैयारी है.

माइंस प्रकरण पर सीएम की शिकायत करनेवाले पूर्व सीएम रघुवर दास ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये है़ं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी अलग-अलग मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये है़ं इधर मुख्यमंत्री सचिवालय को चुनाव आयोग ने विशेष दूत के माध्यम से नोटिस रिसीव करा दिया है़ इसके बाद सरकार भी जवाब देने की तैयारी में जुटी हुई है.

सीएम वरिष्ठ अधिवक्ता से ले चुके हैं राय :

सीएम दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंधवी व कपिल सिब्बल से राय ले चुके हैं. सीएम को चुनाव आयोग ने जवाब देने के लिए 10 मई तक का समय दिया है, लेकिन टाइम पीटिशन भी देने की तैयारी है़.

बताया जा रहा है कि झामुमो सीएम हेमंत सोरेन द्वारा अपनी माता के इलाज में व्यस्त रहने की बात व विधि विशेषज्ञों से राय लेने की बात कहकर चुनाव आयोग से अतिरिक्त समय मांग सकता है़ सीएम फिलहाल हैदराबाद में हैं और उनके लौटने के बाद आगे की कार्रवाई होगी़ इधर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य दिल्ली रवाना हो गये है़ं वह इस मामले में विधि-विशेषज्ञों से राय ले रहे है़ं

भाजपा भी आयोग को तथ्य देने की तैयारी में :

चुनाव आयोग ने दो मई को भाजपा को भी पत्र भेजकर सीएम के खिलाफ की गयी शिकायत के आलोक में तथ्य देने को कहा है़ इसे लेकर भी भाजपा विधि-विशेषज्ञों से बात कर रही है़ पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हुई है.

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तीन मई की शाम दिल्ली रवाना हो गये़ वह वहां पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे़ विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी दिल्ली जा सकते हैं. चुनाव आयोग से मिले पत्र के बाद भाजपा भी कानूनी सलाह ले रही है़ राजभवन को पार्टी नेता रघुवर दास ने जो शिकायत पत्र दिये थे, उससे जुड़े दस्तावेज भेजे जायेंगे़

नोटिस का जवाब दिया जायेगा

सीएम के खनन लीज मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिये गये नोटिस को लेकर विधि विशेषज्ञों से संपर्क साधा है. निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया जायेगा. विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही है. जरूरत पड़ी तो पार्टी न्यायालय की शरण में भी जायेगी. पार्टी की नजर हर राजनीतिक गतिविधि पर है. फिलहाल गठबंधन सरकार पर कोई संकट नहीं है. फिर भी पार्टी हर परिस्थिति में मुकाबले को लेकर तैयार है.

सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो नेता

हम सरकार बदलने-बनाने में नहीं

भाजपा कोई साजिश नहीं कर रही है़ इसकी सजा उनको मिलेगी़ इसमें भाजपा कहां है़ भाजपा ने लीज लेने नहीं कहा था़ हेमंत ने लोकतांत्रिक मूल्य खत्म कर दिया है़ सरकार का फायदा अपने परिवार को दिला रहे हैं और अपने नाम पर लीज ले रहे हैं. पत्नी के नाम पर जमीन और भाई को माइंस दिलायी जा रही है़ शासन में रहते हुए व्यवसाय कर रहे है़ं अपने काम से सरकार की प्रतिभा धूमिल की है़ आज हेमंत सोरेन सरकार अपने भ्रष्टाचार के कारण खुद बदनाम हो रही है़

रघुवर दास, पूर्व सीएम

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola