बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर सवाल- 1300 करोड़ रुपये का फंड कहां गया? एक्स यूजर ने लिखा- आपको भी मौका मिलेगा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jan 2025 1:44 PM
बाबूलाल मरांडी
Jharkhand Politics News: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से सवाल पूछा है कि आपदा प्रबंधन विभाग के 1300 करोड़ रुपये की राशि कहां गयी है. इसके जवाब में एक्स यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
रांची : बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार से आपदा प्रबंधन विभाग के 1300 करोड़ रुपये फंड का हिसाब मांगा है और सवाल पूछा है कि यह पैसा कहां गया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आशंका जतायी है कि अगर ऐसी ही लापरवाही होती रही तो राज्य को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. बाबूलाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हेमंत सरकार पिछले पांच वर्षों में आपदा प्रबंधन विभाग के 1300 करोड़ रुपये फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रही है. इसके जवाब में भूमिहार राहुल कुमार देव ने लिखा कि चोर-चोर मौसेरा भाई होता है, आपको भी मौका मिलेगा. हमारे भारत का सिस्टम ही बहुत तगड़ा है.
बाबूलाल मरांडी का सवाल- 1300 करोड़ रुपये की राशि कहां गयी
बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाया है कि आपदा प्रबंधन विभाग की 1300 करोड़ रुपये की राशि आखिर कहां गयी. क्या विभागों ने इसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया या फिर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया? उन्होंने कहा कि एक तरफ वित्त मंत्री राजस्व बढ़ाने के लिए महुआ शराब बनाने के प्लांट लगाने का बेतुका प्रस्ताव रखते हैं, तो दूसरी तरफ सरकार खजाने से खर्च किए गए हजारों करोड़ रुपए का हिसाब देने में असमर्थ नजर आ रही है.
झारखंड की राजनीति से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
बाबूलाल मरांडी बोले- झारखंड को करना पड़ सकता है गंभीर आर्थिक संकट का सामना
बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि यदि इसी तरह अनियमितता और वित्तीय लापरवाही का दौर जारी रहा, तो झारखंड को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. सरकार को हर खर्च का ब्योरा जनता के सामने रखना होगा. क्योंकि, यह जनता की गाढ़ी कमाई का सवाल है. जनता को पाई-पाई का हिसाब चाहिए.
एक्स यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट्स
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के इस पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं. झारखंड संस्कृति न्यूज नामक एक एक्स यूजर ने लिखा कि अभी यह पैसा मंईयां सम्मान योजना में डाला जा रही है. वहीं अजीत कुमार वर्मा ने लिखा कि सत्ता में आने के बाद सब अपनी जिम्मेवारी भूल जाते हैं. वहीं, प्रियांशु कुमार ने बाबूलाल की बातों का समर्थन करते हुए लिखा कि आप सही कह रहे हैं. यह झामुमो का छठा साल चल रहा है. हेमंत सरकार की जिम्मेदारी है कि वे राज्य की संपत्ति का हिसाब अच्छे से रखे और राज्य को विकसित बनाने का लक्ष्य पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










