Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन थोड़ी देर में लेंगे भाजपा की सदस्यता, जनसभा को करेंगे संबोधित

Updated:
विज्ञापन

Champai Soren (File Photo)

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन आज 1 बजे रांची में भाजपा का दामन थाम लेंगे. धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार (30 अगस्त) को भाजपा का दामन थामेंगे. उनके साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहेंगे मौजूद

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री कर्मवीर, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

शाखा मैदान में भाजपा की सदस्यता लेंगे चंपाई और बाबूलाल

30 अगस्त को दोपहर एक बजे के बाद राजधानी रांची के धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक में चंपाई सोरेन भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. यहां सभा भी होगी, जिसे चंपाई सोरेन समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे.

Also Read

Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के इस्तीफा के बाद, JMM को लगा एक और तगड़ा झटका

पूर्व CM चंपाई सोरेन के पीछे क्यों भेजे गये थे दो दारोगा, पुलिस मुख्यालय ने दी सफाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola