स्थिति सामान्य रही तो झारखंड में हो जायेंगे इस माह तक पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयुक्त को मिला है ये निर्देश : मंत्री आलमगीर आलम
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jun 2021 7:10 AM
आलमगीर ने कहा कि इस पर काम होता रहे. अगर स्थिति ठीक रहेगी, तो चुनाव करा लिया जायेगा. अभी परिसीमन से लेकर चुनाव संबंधी कई महत्वपूर्ण कार्य करने हैं. श्री आलम ने बुधवार को संबंधित अफसरों के साथ पंचायत चुनाव और प्राधिकृत समिति के कार्यकाल को लेकर बैठक की. बैठक में दोनों मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.
Jharkhand Panchayat Election Latest News रांची : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि अगर सब कुछ सामान्य स्थिति में रहेगा, तो नवंबर-दिसंबर में पंचायत चुनाव कराना संभव हो सकेगा. अन्यथा अभी चुनाव कराना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयुक्त से कहा गया है कि वह चुनाव की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ायें. उन्हें इसकी तैयारी करने के लिए कहा गया है.
आलमगीर ने कहा कि इस पर काम होता रहे. अगर स्थिति ठीक रहेगी, तो चुनाव करा लिया जायेगा. अभी परिसीमन से लेकर चुनाव संबंधी कई महत्वपूर्ण कार्य करने हैं. श्री आलम ने बुधवार को संबंधित अफसरों के साथ पंचायत चुनाव और प्राधिकृत समिति के कार्यकाल को लेकर बैठक की. बैठक में दोनों मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का कार्यकाल जनवरी के पहले सप्ताह में समाप्त हो गया था. ऐसे में कार्यकाल को छह माह के लिए एक्सटेंशन दिया गया. मुखिया सहित अन्य को प्राधिकृत समिति का गठन कर पंचायती व्यवस्था चलाने का अधिकार दिया गया है.
अब इनका कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है. इस कारण समस्या उत्पन्न होगी. तब तक पंचायत चुनाव कराना भी किसी भी स्थिति में संभव नहीं है. इसलिए सरकार इस पर निर्णय लेगी कि पंचायती व्यवस्था संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था क्या हो सकती है?
मंत्री ने बताया कि संबंधित मुद्दों पर बैठक में विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि इस मामले में कानूनविदों की राय ली जायेगी. साथ ही मामले को कैबिनेट में भी रखा जायेगा और भारत सरकार से दिशा-निर्देश मांगा जायेगा. इसके बाद ही सरकार इस पर फैसला लेगी कि फिर से एक्सटेंशन दिया जाये या कोई और वैकल्पिक व्यवस्था करके पंचायती शासन को चलाया जाये. बैठक में विभागीय सचिव सहित अन्य अफसर मौजूद थे.
-
पंचायत चुनाव और प्राधिकृत समिति के कार्यकाल पर मंत्री ने की बैठक
-
निर्वाचन आयुक्त को फिलहाल चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मिला निर्देश
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










