ePaper

Jharkhand News: अपराध की दुनिया में महिलाएं भी नहीं है पीछे, आंकड़ो से हुआ खुलासा नक्सली घटनाओं से लेकर नशे के धंधे में शामिल

Updated at : 30 Sep 2024 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: अपराध की दुनिया में महिलाएं भी नहीं है पीछे, आंकड़ो से हुआ खुलासा नक्सली घटनाओं से लेकर नशे के धंधे में शामिल

झारखंड में अब अपराधों में महिलाओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है. ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसे एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है. महिलाएं अब ड्रग्स और जिस्मफरोशी जैसे संगीन अपराधों में शामिल हो रही हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News : झारखंड में अपराध के मामलों में महिलाओं की संलिप्तता बढ़ रही है. हत्या, दहेज प्रताड़ना, नक्सली घटनाएं, नशाखोरी गिरोह, जानलेवा हमले, हनी ट्रैप के साथ जिस्मफरोशी के धंधे में महिलाएं शामिल हो रही हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो पिछले तीन वर्षों में झारखंड के विभिन्न थानों में हर साल औसतन 2400 आपराधिक मामले दर्ज किये गये, जिनमें महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं. कई मामलों में महिलाएं साजिशकर्ता रहीं हैं, जबकि कई मामलों में उनकी सीधी भूमिका रही है.

एनसीआरबी के आंकड़ो से हुआ खुलासा

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर से कुल 1,75,853 महिलाओं को विभिन्न आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया. इसमें झारखंड की 2,430 महिलाएं शामिल हैं. वहीं, वर्तमान में राज्य के 31 जेलों में कुल 17875 बंदी है. इनमें 757 महिलाएं विभिन्न आपराधिक मामलों में बंद हैं, जिनमें 204 सजायाफ्ता और 553 विचाराधीन बंदी हैं. सर्वाधिक 65 सजायाफ्ता महिला बंदी हजारीबाग केंद्रीय कारा में हैं. जानकारों की मानें, तो पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. इक्का-दुक्का आपराधिक मामलों में ही महिलाओं का नाम आता था. अब स्थिति बदल गयी है. नशाखोरी गिरोह में महिलाओं की सक्रिय भूमिका देखी जा रही है.

राज्य के विभिन्न जेलों में सजायाफ्ता महिला बंदी

हजारीबाग—-65

रांची —-30

जमशेदपुर—-36

दुमका—-27

पलामू—-20

गिरिडीह—-05

देवघर—-05

धनबाद—-03

सरायकेला—-03

साहिबगंज—-02

सिमडेगा—-01

घाटशिला—-01

गढ़वा—-01

चास—-01

चाईबासा—-01

गुमला—-01

लातेहार—-01

तेनुघाट—-01:

राज्य के विभिन्न जेलों में विचाराधीन महिला बंदी

रांची—-97

पलामू—-43

दुमका—-38

गिरिडीह—-36

जमशेदपुर—-31

चाईबासा—-29

हजारीबाग—-24

धनबाद—-22

सरायकेला—-18

साकची—-14

सिमडेगा—-14

कोडरमा—-14

रामगढ़—-12

खूंटी—-12

पाकुड़—-12

गढ़वा—-12

गोड्डा—-11

गुमला—-11

घाटशिला—-11

चतरा—-11

देवघर—-09

चास—-09

सुरेंद्र नक्सलाइट जेल हजारीबाग—-08

तेनूघाट—-07

राजमहल—-07

जामताड़ा—-04

स्रोत : जेल आइजी कार्यालय

ऐसे मामलों में शामिल रही हैं महिलाएं

केस स्टडी-1रांची की श्वेता पति नामक महिला ने अपने पति सिद्धार्थ जैफ के साथ मिल कर मुंबई के व्यवसायी मेहुल साह का अपहरण कर उसे हनी ट्रैप का शिकार बनाया. महिला ने मेहुल की न्यूड वीडियो बना कर 50 लाख रुपये की फिरौती ली थी. पुलिस ने इस घटना में शामिल महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

केस स्टडी-2लोहरदगा में हाल में ही पुलिस ने नशे का कारोबार करनेवाले गिरोह का खुलासा किया. इसमें एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के अनुसार, नशे के कारोबार में महिला सक्रिय रूप से लगी हुई थी. साक्ष्य मिलने पर उसे जेल भेजा गया.

केस स्टडी -3गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला नक्सली पर झारखंड सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था. महिला नक्सली पर विस्फोट कर पांच लोगों की हत्या करने समेत कई मामलों में शामिल होने का आरोप लगा.

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola