रांची के राजस्व कर्मचारी पर हमला मामले में गोलबंद हुआ रेवेन्यू संघ, आंदोलन की दी चेतावनी

Jharkhand News, Ranchi News, रांची : 12 फरवरी, 2021 को ऑफिस से घर जाने के दौरान रांची स्थित रातू अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. राजस्व कर्मचारी के बाह में गोली लगी. तत्काल पुलिस ने इलाज के हॉस्पिटल भिजवाया. सत्य प्रकाश का इलाज रांची के मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा है. फिलहाल, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.
Jharkhand News, Ranchi News, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के रातू अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला मामले को लेकर झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ गोलबंद हो गये हैं. संघ ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक, अंचल निरीक्षक और राजस्व पदाधिकारियों को सुरक्षा देने की मांग की है. संघ ने सोमवार (15 फरवरी, 2021) को काला बिल्ला लगाकर काम करने के साथ 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पर जाने की घोषणा की है.
12 फरवरी, 2021 को ऑफिस से घर जाने के दौरान रांची स्थित रातू अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. राजस्व कर्मचारी के बाह में गोली लगी. तत्काल पुलिस ने इलाज के हॉस्पिटल भिजवाया. सत्य प्रकाश का इलाज रांची के मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा है. फिलहाल, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.
इस घटना के बाद से झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ काफी आक्रोशित है. इसी को लेकर रविवार को संघ के मुख्य संरक्षक भरत कुमार सिन्हा की अगुवाई में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में कई मुद्दों समेत सुरक्षा देने पर विशेष जोर दिया गया. इस संबंध में संघ के जिला मंत्री बसंत कुमार भगत ने कहा कि सभी राजस्व कर्मी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में कोई भी राजस्व कर्मी काम नहीं करना चाहते हैं.
बैठक में पुलिस प्रशासन से सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, सभी राजस्व उप निरीक्षक (Revenue Sub Inspector), अंचल निरीक्षक (circle inspector) और राजस्व पदाधिकारी (Revenue officer) को सुरक्षा मुहैया करायी जाये. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हाेती और पदाधिकारियों को सुरक्षा मुहैया नहीं करायी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
संघ के जिला मंत्री बसंत कुमार भगत ने बैठक में आंदोलन की रूपरेखा के बारे में भी बताया. संघ के मुताबिक, सोमवार (15 फरवरी, 2021) को रांची के सभी राजस्व उप निरीक्षक और अंचल निरीक्षक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. वहीं, 17 – 18 फरवरी 2021 को राजस्व कार्य का बहिष्कार करेंगे. 19 फरवरी, 2021 को रांची के मोरहाबादी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेंगे.
20 फरवरी, 2021 को कलमबंद हड़ताल की घोषणा संघ ने की. वहीं, 22 फरवरी, 2021 को रांची डीसी के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इस दौरान भी समस्या का समाधान नहीं निकला, तो आगामी 23 फरवरी, 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा संघ ने की.
बैठक को राज्य संघ के महामंत्री दुर्गेश मुंडा, संयुक्त मंत्री रवींद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय कुमार साहू, जिला मंत्री बसंत कुमार भगत, राजस्व सेवा के राज्य महासचिव शशिभूषण सिंह, सचिव सुधांशु पाठक, श्रवन कुमार झा और कमलाकांत वर्मा ने भी संबोधित किया. वहीं, इस मौके पर निशा कुमारी, अनिता हेम्ब्रम, किरण खलखो, मंजू एक्का, हसिबुल अंसारी, विमल कुमार, रामदेव मुंडा, रमेश गुप्ता, सुखदेव कच्छप, जगदीश कच्छप समेत अन्य उपस्थित थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




