ePaper

झारखंड : कुवैत अग्निकांड में हिंदपीढ़ी के अली हुसैन की मौत, आज दिल्ली से रांची आएगा शव

Updated at : 14 Jun 2024 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi jharkhand news hindipidhi ali hussain dead in kuwait fire

कमाने के लिए कुवैत गया था हिंदपीढ़ी का मो अली हुसैन.

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में रहने वाल एक युवक की कुवैत अग्निकांड में मौत हो गई. मो अली हुसैन (25) का शव आज शाम दिल्ली से रांची पहुंचेगा.

विज्ञापन

कुवैत में एक इमारत में लगी आग में रांची के अली हुसैन और बोकारो के प्रवीण माधव सिंह समेत भारत के 45 लोगों की मौत हो गई थी. सभी के शव कोच्चि पहुंच गए हैं. यहां से शवों को नई दिल्ली लाया जाएगा और उसके बाद मृतकों के गृहनगर भेजा जाएगा. रांची के अली हुसैन का शव शुक्रवार (14 जून) को शाम तक रांची पहुंचेगा.

झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को कुवैत के भारतीय दूतावास से मिली सूचना

झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को कुवैत में भारतीय दूतावास से यह जानकारी मिली कि झारखंड के भी एक मजदूर की इस अग्निकांड में मौत हो गई है. मो अली हुसैन रांची के हिंदपीढ़ी के नेजामनगर का रहने वाला था. उसका एक भाई ओमान में रहता है. उसके लौटने के बाद अली हुसैन का जनाजा निकलेगा और उसको मिट्टी दी जाएगी.

25 साल के मो अली हुसैन की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर

गुरुवार (13 जून) को निजाम नगर मक्का मस्जिद के समीप रहने वाले अली हुसैन (25) की मौत की सूचना मिलते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई. हालांकि, इसकी सूचना अली की मां व बहन को नहीं दी गयी. परिजनों ने बताया कि अली 24 मई को रांची से टाटा होते हुए मुंबई गया था. वह पहली बार घर से बाहर कमाने के लिए कुवैत गया था. संभवत: 27 मई को मुंबई से कुवैत पहुंचा था.

कुवैत में सेल्समैन की नौकरी करता था अली हुसैन

परिजनों ने बताया कि कुवैत में उसे सेल्समैन की नौकरी मिली थी. हर दिन रात में डेढ़ बजे के बाद परिजनों को फोन करता था. मंगलवार की रात को अली ने परिजनों के साथ रात 3:20 बजे तक बातचीत की थी. बुधवार को जब उसका फोन नहीं आया, तो परिजन परेशान हो गये. उन्होंने बार-बार उसके फोन पर कॉल किया, लेकिन एक बार भी फोन कनेक्ट नहीं हुआ. इसके बाद ह्वाट्सऐप कॉल सहित अन्य माध्यमों से उससे बातचीत करने की कोशिश की गयी, लेकिन बात नहीं हो सकी.

हिंदपीढ़ी के अली ने गोस्सनर कॉलेज से की थी पढ़ाई

अली हुसैन ने गोस्सनर कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई की थी. इससे पूर्व स्कूली पढ़ाई संत जॉन्स स्कूल से पूरी की थी. अली के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं. तीन भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर पर था. उसके बड़े भाई का नाम आदिल हुसैन और बहन का नाम नौशीन परवीन है.

गुरुवार को सुबह 10 बजे परिजनों को मिली मौत की सूचना

अली हुसैन के चाचा कमरुद्दीन ने बताया कि उन्हें गुरुवार को दिन के 10 बजे भतीजे की मौत की सूचना मिली. उन्होंने कहा कि उनका साला शहजादा सऊदी में रहता है. उन्होंने कंफर्म कर बताया कि अली का इंतकाल हो गया है. कमरुद्दीन ने कहा कि इस घटना से हमलोग गमगीन हैं. समझ नहीं आ रहा कि क्या करें. घर के कई सदस्यों को अब तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

बोकारो के प्रवीण माधव सिंह की भी कुवैत में हो गई मौत

प्रवीण माधव सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति की भी कुवैत में मौत हुई है. वह दुग्दा बोकारो के न्यू बीसीसीएल कॉलोनी के रहने वाले थे. हालांकि, उनका पूरा परिवार अभी उत्तर प्रदेश में रहता है. इसलिए प्रवीण का शव झारखंड नहीं आएगा. बता दें कि कुवैत में हुए अग्निकांड में कुल 49 लोगों की मौत हो गयी थी. 50 से अधिक लोग झुलस गए थे.

कुवैत अग्निकांड में मरने वाले 49 लोगों में 45 भारतीय

अग्निकांड में मरने वाले 49 लोगों में 45 भारतीय हैं. अन्य मृतक पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र और नेपाल के हैं. बता दें कि कुवैत के मंगाफ में एक छह मंजिली इमारत में बुधवार (12 जून) को आग लग गई थी, जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 45 भारतीयों की पहचान कर ली गई है.

कुवैत अग्निकांड में मृत लोगों का शव भारत पहुंचा

इस हादसे में मरने वाले सभी 45 भारतीयों के शव भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भारत लाया गया है. इस अग्निकांड में झुलसे भारतीयों को दी जाने वाली सहायता का जायजा लेने तथा मृतकों के शवों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत भेजा था.

कुवैत के विदेश मंत्री ने जताई शीघ्र जांच की प्रतिबद्धता

विदेश मंत्री ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की. अल-याह्या ने भारत के विदेश मंत्री को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इसके बाद 45 शवों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भारत लाया गया. कुवैत के विदेश मंत्री ने त्रासदी की शीघ्र जांच करने की प्रतिबद्धता भी जताई.

इसे भी पढ़ें

कुवैत में जिंदा जले शवों की पहचान मुश्किल, DNA से होगी पहचान

Kuwait fire: 45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि पहुंचा एयरफोर्स का विमान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola