Jharkhand News: कुड़मी समाज क्यों है आर- पार के मूड में, कई बड़े नेता पहले भी कर चुके हैं उनकी मांगों का समर्थन कुड़मी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Feb 2025 2:09 PM
पूर्व में हुए कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन का दृश्य
Jharkhand News: झारखंड के कुड़मी समाज लंबे समय से खुद को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग कर रहा है. 20 सितंबर से उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतवनी दी है. ऐसे में आज हम इस आलेख में इसकी वजह जानेंगे.
रांची : कुड़मी समाज के लोग एक बार फिर आर पार के मूड में हैं. इसके लिए वे 20 सितंबर से फिर रेल टेका आंदोलन शुरू करेंगे. इसके तहत झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 100 स्टेशनों पर रेलवे का परिचालन ठप कराया जायेगा. दरअसल यह समाज लंबे समय से अपने को अनुसूचित जानजाति में शामिल करने की मांग कर रहे है. इसके पीछे की वजह इस समुदाय के लोग बताते हैं कि वे ब्रिटिश राज में 1931 की लिस्ट में अनुसूचित जनजाति के रूप में शामिल थे. 1950 तक वे अनुसूचित जनजाति यानी कि एसटी के रूप में ही जाने जाते थे. लेकिन इसके बाद उन्हें इस कैटेगिरी से हटाकर ओबीसी में शामिल कर दिया गया. इसके अलावा वे कुड़माली भाषा को भी आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका आंदोलन करेंगे.
बंगाल और ओडिशा में भी कुड़मी समाज की बड़ी आबादी
कुड़मी समाज के लोगों की मानें तो झारखंड में उनकी संख्या तकरीबन 25 फीसदी के आसपास है. बंगाल और ओडिशा में भी इस समुदाय के बड़ी संख्या में रहते हैं. ऐसे में उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए. हालांकि टीआरआई उनकी इसकी मांग को पहले ही खारिज कर चुका है. रांची स्थित जनजातीय शोध संस्थान का कहना है कि उनका रहन सहन, खान पान, पूजा पद्धति और परंपरा आदिवासियों से बिल्कुल अलग है. दूसरी तरफ कुड़मी सुमदाय के इस मांग का समर्थन कई बड़े नेता कर चुके हैं. राज्य के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो ने एक बार प्रभात खबर संवाद में कहा था कि कुड़मी पहले से ही आदिवासी था तो उन्हें बिना गजट या पत्र के कैसे हटा दिया गया. उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से सवाल भी पूछा था. उन्होंने कहा था कि अगर कुड़मी एसटी में शामिल नहीं था तो उनकी जमीन सीएनटी में कैसे है.
कुड़मी समाज के आंदोलन से जुड़ी खबर यहां पढ़ें
आंदोलन को आगे अब आगे बढ़े जाने की तैयारी
कुड़मी समाज के आंदोलन के संबंध में कुछ दिन पहले मुख्य संरक्षक अजीत प्रसाद महतो ने कहा था कि उनके समाज की मांग को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है. इसलिए 20 सितंबर से कुड़मी समाज आंदोलन को बड़ा रूप दे सकते हैं. इस आंदोलन के जरिये अपनी मांग को दिल्ली से लेकर राज्य के सभी नेताओं को उनके कानों तक पहुंचाई जाएगी. यह ऐसा आंदोलन होगा जिससे दिल्ली और राज्य में बैठे बड़े नेताओं को भी हमारी मांग के बारे में पता चलेगा.
इनपुट : लिजा बाखला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










