Jharkhand News : झारखंड के पारा शिक्षक अगर विधानसभा का किया घेराव तो होगी कार्रवाई, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये निर्देश

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2021 9:01 AM

विज्ञापन

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की अधिकांश मांगों पर कार्रवाई की गयी है. बार-बार धरना, प्रदर्शन और हड़ताल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है. कोविड 19 के कारण लंबे समय के बाद बच्चों का पठन-पाठन शुरू हुआ है. ऐसे में धरना-प्रदर्शन करना उचित प्रतीत नहीं होता. इसलिए विधानसभा घेराव को देखते हुए सभी जिलों को शिक्षा परियोजना द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, Jharkhand Para Teacher News रांची : विधानसभा घेराव आंदोलन की तैयारी में जुटे पारा शिक्षकों पर झारखंड शिक्षा परियोजना ने कार्रवाई की तैयारी की है. इसे लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि पारा शिक्षकों ने 15 से 19 मार्च तक जिलावार विधानसभा घेराव की घोषणा की है.

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की अधिकांश मांगों पर कार्रवाई की गयी है. बार-बार धरना, प्रदर्शन और हड़ताल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है. कोविड 19 के कारण लंबे समय के बाद बच्चों का पठन-पाठन शुरू हुआ है. ऐसे में धरना-प्रदर्शन करना उचित प्रतीत नहीं होता. इसलिए विधानसभा घेराव को देखते हुए सभी जिलों को शिक्षा परियोजना द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया है.

निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय में पारा शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये . पारा शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन के लिए विद्यालय से अनुपस्थिति को अनधिकृत अनुपस्थिति माना जायेगा, यह नो वर्क-नो पे की श्रेणी में आयेगा. इस अवधि में केवल अति विशेष परिस्थिति यथा गंभीर बीमारी, अस्वस्थता की स्थिति में सक्षम प्राधिकार द्वारा मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा.

विशेष रूप से घेराव कार्यक्रम के समय स्कूलों में पारा शिक्षकों की उपस्थिति की सघन जांच की जाये. तीन बजे तक इसकी रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाये. सरकारी काम में बाधा पहुंचाने एवं बिना सूचना, बिना सक्षम पदाधिकारी की स्वीकृति के विद्यालय से गायब रहनेवाले शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

उल्लेखनीय है कि एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सेवा शर्त नियमावली लागू करने को लेकर 15 से 19 मार्च तक जिलावार विधानसभा घेराव की घोषणा की है. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संजय दूबे ने कहा है कि अगर 14 मार्च तक उनकी मांगें नहीं मानी गयीं, तो विधानसभा का घेराव होगा. पारा शिक्षक तय कार्यक्रम के तहत जिलावार विधानसभा का घेराव करेंगे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola