ePaper

साहिबगंज दौरे पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन, ट्रेनी पुलिसकर्मी सम्मानित,शहीद जवान की पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र

Updated at : 26 Oct 2021 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज दौरे पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन, ट्रेनी पुलिसकर्मी सम्मानित,शहीद जवान की पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. सीएम ने श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव की आश्रित और छत्तीसगढ़ में उग्रवादी हमले में शहीद मुन्ना यादव( सीआरपीएफ) की आश्रित को 10 -10 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज साहिबगंज स्थित जैप -9 में ट्रेनी आरक्षियों (पुलिसकर्मी) के पासिंग आउट का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली. सीएम ने कहा कि आपके कंधों पर आज से एक नई जिम्मेदारी आ रही है. पूरा विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करेंगे. इस मौके पर प्रशिक्षण के बाद आयोजित परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 आरक्षियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. सीएम ने गलवान घाटी में 16 जून 2020 को चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में शहीद साहिबगंज के जांबाज सैनिक कुंदन कुमार ओझा की आश्रित नम्रता कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशिक्षु आरक्षियों से कहा कि आपने बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो कुछ सीखा है, उसका बखूबी इस्तेमाल अपने कार्यों एवं दायित्व निर्वहन में करेंगे. पूरा विश्वास है कि आप परिवार और समाज के साथ तालमेल बनाकर अपने उत्तरदायित्व और जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाएंगे. सीएम ने कहा कि बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 502 आरक्षियों में 94 महिलाएं हैं. ये दर्शाता है कि पुलिस महकमे में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है. आज महिलाएं हर मोर्चे पर अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक निभा रही हैं. मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु महिला आरक्षियों का हौसला बढ़ाया.

Also Read: Jharkhand News : अपराधियों का दुस्साहस,
झारखंड में दिनदहाड़े रिटायर्ड पोस्टमास्टर से 5 लाख की छिनतई

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गलवान घाटी में 16 जून 2020 को चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में शहीद साहिबगंज के जांबाज सैनिक कुंदन कुमार ओझा की आश्रित नम्रता कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. उन्हें पहले 10 लाख रुपए सहायता राशि दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने 2 जुलाई 2020 को श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ के जवान कुलदीप उरांव की आश्रित वंदना उरांव को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की. वे बंगाल पुलिस में पहले से ही कार्यरत हैं. मुख्यमंत्री ने 11 मई 2020 को छत्तीसगढ़ में उग्रवादी हमले में शहीद साहिबगंज के रहनेवाले मुन्ना यादव (सीआरपीएफ) की आश्रित निताई कुमारी को 10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की. उन्हें नियुक्ति पत्र पहले ही मिल चुका है.

Also Read: नक्सलियों के गढ़ रहे खूंटी में अब महिलाएं कर रहीं गेंदा फूल की खेती, दिवाली व छठ को लेकर है
अच्छी डिमांड

इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत कुमार ओझा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, एडीजी संजय लाटकर, पुलिस महानिरीक्षक प्रिया दुबे, साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा और पदमा हजारीबाग पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola