ePaper

Jharkhand News : अपराधियों का दुस्साहस, झारखंड में दिनदहाड़े रिटायर्ड पोस्टमास्टर से 5 लाख की छिनतई

Updated at : 26 Oct 2021 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : अपराधियों का दुस्साहस, 
झारखंड में दिनदहाड़े रिटायर्ड पोस्टमास्टर से 5 लाख की छिनतई

रिटायर्ड पोस्टमास्टर अपनी पत्नी के साथ एसबीआई मेन ब्रांच से पांच लाख की निकासी कर अपने घर बड़कागांव रोड स्थित सुभाष नगर (विवेकानंद स्कूल) जा रहे थे. इसी बीच वे बंशीलाल चौक के पास स्थित बंगाली होटल से समोसा खाने रुक गए. इसी दौरान पांच लाख की छिनतई हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News, हजारीबाग न्यूज (शंकर प्रसाद) : झारखंड के हजारीबाग जिले में आज एक दंपती को समोसा खाना महंगा पड़ गया. बाइक सवार दो युवकों ने रिटायर्ड पोस्टमास्टर सरजीत गोस्वामी से दिनदहाड़े पांच लाख की छिनतई कर ली और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए भीड़भाड़ के बीच से निकल भागे. घटना बड़ा बाजार चौक स्थित बंगाली होटल के पास की है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों व दुकानदारों से पूछताछ कर रही है. कुछ दूरी पर एक होटल में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके.

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड पोस्टमास्टर सरजीत गोस्वामी अपनी पत्नी मालती देवी के साथ एसबीआई मेन ब्रांच से पांच लाख की निकासी कर अपने घर बड़कागांव रोड स्थित सुभाष नगर (विवेकानंद स्कूल) जा रहे थे. इसी बीच पत्नी मालती देवी के साथ सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर सरजीत गोस्वामी बंशीलाल चौक के पास स्थित बंगाली होटल से समोसा खाने रुक गए. भीड़भाड़ के बीच बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने मालती देवी के हाथ से थैला छीन लिया, जिसमें पांच लाख की रकम मौजूद थी.

Also Read: Jharkhand News : अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, झारखंड से बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अचानक हुई इस छिनतई से महिला गिर पड़ीं. जब तक आसपास के लोग समझ पाते, तब तक बाइक सवार दोनों युवक सरदार चौक होते हुए भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर सरजीत गोस्वामी जमीन केवाला को लेकर बैंक से पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे. बड़ा बाजार थाना प्रभारी का कहना है कि अपराधियों को पता था कि पांच लाख की निकासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर ने बैंक से की है और उनलोग बैंक से ही पीछा कर रहे थे. ऐसे में पुलिस बैंक के सीसीटीवी को भी खंगालने का काम कर रही है. पुलिस की इतनी गश्ती के बाद भी अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में देवर ने अपनी विधवा भाभी को टांगी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola