Live Updates

Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में 19 जून तक हीट वेव का खतरा, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

डालटेनगंज का पारा 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा

डालटेनगंज का पारा पिछले 24 घंटे के दौरान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया. इसके साथ ही यहां का उच्चतम तापमान 42.5 डिग्री पर आ गया. हालांकि, अभी भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. बता दें कि आज डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है.

जमशेदपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस हो गया है. आज का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. कल की तुलना में जमशेदपुर का उच्चतम तापमान आज 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रहा. न्यूनतम तापमान भी 2.2 डिग्री बढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है.

रांची का भी पारा 40 के पार

रांची का उच्चतम तापमान भी 40 डिग्री के पार हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. इसके साथ ही राजधानी का पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई है. 15 जून को रांची का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है.

पश्चिमी सिंहभूम में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. तात्कालिक मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ घंटे बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले में बादल गरजेंगे. वर्षा होगी. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी.

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर कुछ घंटों मे वर्षा और वज्रपात की आशंका है. मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वर्षा और वज्रपात के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

झारखंड में 19 जून तक हीट वेव का खतरा, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने 19 जून तक के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. इन 4 दिनों तक विभाग ने सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में 19 जून तक हीट वेव का खतरा, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Weather Forecast LIVE: झारखंड में 19 जून तक हीट वेव का खतरा, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola