कैबिनेट में हिस्सा लेने चाटर्ड प्लेन से रांची लौटे कांग्रेसी मंत्री, देखें रायपुर में कैसे बीत रहा समय

Updated at : 31 Aug 2022 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
कैबिनेट में हिस्सा लेने चाटर्ड प्लेन से रांची लौटे कांग्रेसी मंत्री, देखें रायपुर में कैसे बीत रहा समय

रांची से रायपुर पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री बुधवार देर शाम चार्टर्ड प्लेन से रांची लौट आये. मंत्री सत्यानंद भोक्ता और प्रदीप यादव को लेकर रायपुर गये विशेष विमान से कांग्रेस के मंत्री लौटे हैं. बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद सभी मंत्री फिर से रायपुर लौट जायेंगे.

विज्ञापन
undefined

सत्यानंद भोक्ता के साथ कांग्रेस के मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख रांची लौटे. विधायक प्रदीप यादव रायपुर में ही रुक गये़ मंगलवार को विधायकों के साथ नहीं जा सके कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह भी मनिका से रायपुर रवाना हो गये थे़

undefined

वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यपाल को घेरा है़ झामुमो ने राजभवन व राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाये हैं. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यपाल भी सब कुछ कर सकते हैं. बधाई देते हैं. सरकार की समालोचना करते हैं.

undefined

उन्होंने कहा कि राज्यपाल कुछ तो बोलें कि चुनाव आयोग से कुछ आया भी है कि नहीं. अगर राजभवन गवर्नेंस को डिस्टर्ब करने लगे, तो राज्य कैसे चलेगा. इसलिए राजभवन को जल्द से जल्द सारी स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए.

undefined

कांग्रेस विधायक दल के नेता और झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि भाजपा खरीद-फरोख्त कर रही है़ कई राज्यों में ऐसा हुआ है. इसलिए हम रायपुर आये है़ं महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में ऐसा हुआ है़ उसको देखते हुए हम यहां आये है़ं उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola