झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल सस्पेंड, करोड़ों की कैश बरामदगी में ईडी ने किया था अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

संजीव लाल

रांची में करोड़ों की कैश बरामदगी में ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था. वे फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं. चंपाई सोरेन सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस (आप्त सचिव) संजीव लाल सस्पेंड कर दिए गए हैं. पिछले दिनों करोड़ों की कैश बरामदगी मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. न्यायिक हिरासत में जाने की सूचना के बाद सरकार की ओर से उन्हें सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही थी. इस संदर्भ में आज आदेश जारी कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्मिक ने जारी किया आदेश
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सहमति के बाद संजीव लाल को सस्पेंड कर दिया गया. कैश बरामदगी मामले में ईडी के हत्थे चढ़े संजीव लाल झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. आज शुक्रवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया.

Also Read: झारखंड सचिवालय में घुसी इडी की टीम, मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल के चैंबर से मिले 2.03 लाख

16 घंटे की कार्रवाई के बाद ईडी ने किया था अरेस्ट
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, सहायक जहांगीर आलम समेत अन्य के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. करीब 39 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. 16 घंटे की कार्रवाई के बाद ईडी ने पिछले दिनों देर रात संजीव लाल व जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था.

सात मई की देर रात ईडी ने किया था गिरफ्तार
निलंबित झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी संजीव लाल को सात मई की रात 12:40 बजे ईडी ने अरेस्ट कर लिया था. उनके साथ जहांगीर आलम को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने संजीव लाल को सात मई से निलंबित करने का आदेश जारी किया है.

Also Read: रांची में 16 घंटे ईडी की रेड, मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर जहांगीर के घर से मिले 35 करोड़

Also Read: ED Raid: रांची में दूसरे दिन ईडी की रेड, ठेकेदार राजीव कुमार सिंह के ठिकाने से मिले डेढ़ करोड़ कैश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola