PHOTOS: झारखंड में अब चंपई सोरेन सरकार, देखें शपथ ग्रहण की खास तस्वीरें

झारखंड में नया निजाम आ गया है. हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन सूबे के नए मुखिया बन गए हैं. राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्रियों को शपथ दिलाई. तस्वीरों में देखें शपथ ग्रहण.

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के दो दिन बाद आखिरकार झारखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया. चंपई सोरेन ने शुक्रवार (2 फरवरी) को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई.

चंपई सोरेन के साथ दो मंत्रियों ने भी शपथ ली. उनके साथ शपथ लेने वालों में कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सत्यानंद भोक्ता शामिल थे. अभी मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं किया गया है.

राजभवन में मुख्यमंत्री एवं दो मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हर सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य के गरीबों को मिले, यह सुनिश्चित करे.
Also Read: चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने के बाद ली शपथ, सीपी सिंह ने कही ये बात
राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को गुलदस्ता भी भेंट किया. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के चंपई सोरेन ने 31 जनवरी की रात को ही सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था. उधर, कांग्रेस नेता लगातार राज्यपाल पर जान-बूझकर शपथ ग्रहण समारोह में देरी करने का आरोप लगा रही थी.

चंपई सोरेन ने 1 फरवरी को भी राज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी. शाम को साढ़े पांच बजे राजभवन जाकर महामहिम से मुलाकात की और जल्द से जल्द शपथ ग्रहण के लिए उन्हें आमंत्रित करने का आग्रह किया. राज्यपाल ने कहा था कि वह सुबह में बताएंगे.

राज्यपाल ने 1 फरवरी की ही देर रात झारखंड में महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल) के नेता चंपई सोरेन को 2 फरवरी को शपथ ग्रहण का न्योता भेज दिया. इसके बाद तय हुआ कि 2 फरवरी को 12:15 बजे चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
Also Read: झारखंड में सरकार पर संसद में तकरार, खरगे के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, लोकसभा से विपक्ष का वाकआउट
शुक्रवार को सुबह में चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया और इसके बाद शपथ लेने के लिए राजभवन गए. राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही झारखंड में नई सरकार पर दो दिन से बना संशय खत्म होगा.

चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कई विधायक और मंत्री भी शामिल हुए. इसमें झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी और भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह भी शामिल थे. सुप्रियो भट्टाचार्य भी दरबार हॉल पहुंचे थे.
Also Read: राहुल गांधी के कदमों की आहट से घबराया केंद्र, झारखंड में सरकार को मिला ‘न्याय’, पाकुड़ में बोले राजेश ठाकुर
राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सिदो-कान्हू पार्क में जाकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर देने वाले आदिवासी वीरों सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी थे. नई सरकार ने बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को भी श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




