झारखंड में आज से 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में आज से 2 दिन तक शीतलहर का येलो अलर्ट.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड पर कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक होने वाला है. 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची समेत करीब एक दर्जन जिलों में शुक्रवार और शनिवार को लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. इन जिलों में सुबह कोहरा या धुंध का भी सामना करना होगा. किन-किन जिलों में शीतलहर की संभावना है, यहां पढ़ लें.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के लोगों, सावधान हो जाइए. शुक्रवार से राजधानी रांची समेत प्रदेश के 11 जिलों के लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 5 दिसंबर से 11 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल बुलेटिन

मौसम केंद्र रांची ने मौसम बुलेटिन के साथ-साथ एक स्पेशल बुलेटिन भी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे से अगले 48 घंटे तक राज्य के 11 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों के लिए शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ (सावधान रहें) जारी किया गया है.

Jharkhand Ka Mausam: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से झारखंड में बढ़ी ठंड

आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में कमी आयी है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में गुमला सबसे सर्द, तापमान 5.9 डिग्री

पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. खूंटी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और हजारीबाग में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो और लातेहार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 और 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

शुष्क रहा झारखंड का मौसम, रांची का पारा 10.8 डिग्री

झारखंड की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्���ानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम पारा 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola