झारखंड जिलावर नियुक्ति में भोजपुरी मगही व अंगिका भाषा शामिल, जनजातीय समेत क्षेत्रीय भाषाओं की मांगी गयी सूची

झारखंड के जिलावर नियुक्ति में मगही, भोजपुरी और अंगिका भाषा कोभी शामिल किया गया है, इसके अलावा सरकार जनजातीय और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने के बार में सोच रही है. सरकार ने इसके लिए हर जिले से भाषाओं की सूची मांगी है.
Recruitment In Jharkhand, Jharkhand Recruitment 2021 रांची : झारखंड में जिलावार नियुक्ति में मगही, भोजपुरी और अंगिका भाषा भी शामिल है. राज्य सरकार ने जिलास्तरीय पदों के लिए जनजातीय सहित क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी कर दी है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट स्तर पर ली जानेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली का गठन किया था.
नियमावली के पत्र-2 में चिह्नित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा में जिलास्तरीय पदों के लिए जिलावार चिह्नित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषाओं की सूची कार्मिक विभाग द्वारा अलग से दी जानी थी. इसके आलोक में विचार करने के बाद आयोग ने जिलास्तरीय पदों के लिए क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं को जिलावार चिह्नित किया है. जनजातीय भाषा में संथाली, कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी, हो, असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो व क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंगला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा, भोजपुरी भाषा शामिल हैं.

Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




