Jharkhand Holiday: झारखंड को हेमंत सोरेन की सौगात, सरहुल पर 2 दिन का राजकीय अवकाश

Updated:
विज्ञापन

सिरमटोली के सरना स्थल पर हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ की सरहुल पूजा.

Jharkhand Holiday: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरहुल महापर्व पर राज्य को बड़ी सौगात दी है. हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल पर 2 दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करके उन्होंने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Holiday| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के महापर्व सरहुल पर प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने राज्य में 2 दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की है. हेमंत सोरेन ने मंगलवार (1 अप्रैल 2025) को खुद सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरहुल पर 2 दिन के राजकीय अवकाश की हेमंत सोरेन ने की घोषणा

हेमंत सोरेन ने करीब सवा एक बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘पिछले कई वर्षों से सरहुल पर 2 दिन के राजकीय अवकाश की मांग उठ रही थी. आदिवासी समाज के इस महान पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से 2 दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है.’

हेमंत सोरेन ने दी सरहुल की शुभकामनाएं

हेमंत सोरेन ने आगे लिखा है, ‘झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आये हैं और सदैव सहेजेंगे.’ इससे पहले उन्होंने सरहुल पर्व की राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं थीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हेमंत बोले- सरहुल की बधाई, शुभकामनाएं और जोहार

आज के अपने पहले पोस्ट में हेमंत सोरेन ने लिखा था, ‘प्रकृति महापर्व सरहुल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. प्रकृति का यह महापर्व सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूं.’

इसे भी पढ़ें

1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें

PHOTOS: हेमंत सोरेन ने कल्पना के साथ कैसे और कहां की सरहुल पूजा, यहां देखें

कोडरमा में यज्ञ कलश यात्रा पर निकली महिलाओं पर पथराव, तनाव

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, डेवलप हो रहा बैद्यनाथधाम स्टेशन, आज से चलेंगी 20 बंद ट्रेनें, देखें लिस्ट

झारखंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल, देखें Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola