ePaper

झारखंड हॉकी की 42 सदस्यीय टीम गुजरात रवाना, राष्ट्रीय खेलों में करेगी शिरकत

Updated at : 27 Sep 2022 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड हॉकी की 42 सदस्यीय टीम गुजरात रवाना, राष्ट्रीय खेलों में करेगी शिरकत

29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 में झारखंड से कुल 17 टीमों में 265 एथलीट एवं ऑफिशियल भाग ले रहे हैं. जिसमें हॉकी झारखंड की महिला और पुरुष हॉकी टीम में 36 खिलाड़ी एवं 6 ऑफिशियल भाग रहे हैं.

विज्ञापन

Simdega News: 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 में झारखंड से कुल 17 टीमों में 265 एथलीट एवं ऑफिशियल भाग ले रहे हैं. जिसमें हॉकी झारखंड की महिला और पुरुष हॉकी टीम में 36 खिलाड़ी एवं 6 ऑफिशियल भाग रहे हैं. मंगलवार को झारखंड की 42 सदस्यीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजकोट गुजरात रवाना हुई.

ऐसी है झारखंड महिला हॉकी टीम

झारखंड महिला हॉकी टीम में सोनल मिंज, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, काजल बाड़ा, सिमता मिंज, सुभासी हेमरोम, प्रमिला सोरेंग, रोपनी कुमारी, दिप्ती कुल्लू, अलबेला रानी टोप्पो, अंजली बिंझिया, रजनी केरकेट्टा, बालो होरो और बिनिमा धान हैं. वहीं टीम की कोच बिगन सोय और तारिणी कुमारी के साथ टीम के मैनेजर मनोज कोनबेगी हैं.

Also Read: झारख‍ंड में NHAI को सड़क निर्माण के लिए मिली 80% जमीन का नहीं हुआ म्यूटेशन, जानें क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

जानिए पुरुष हॉकी टीम को

अमन दीपक तिग्गा,विजय खेस,अल्बर्ट डुंगडुंग, सुसारण पूर्ति,नोएल टोपनो, जेन सोरेंग,अनुरोध भेंगरा,रोहित बेसरा, लव लाइट कुजूर, असीम तिर्की,बिरसा ओड़िया,डेनिस केरकेट्टा,नवीन केरकेट्टा,दीपक सोरेंग, सेम मुंडा,सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा और अभिषेक कुमार साहू हैं. वहीं कोच एलेक्सियूस लकड़ा, फिजियो लव कुमार और मैनेजर मनोज प्रधान हैं.

Also Read: झारखंड में राजस्वकर्मियों का हड़ताल जारी, जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से विद्यार्थी परेशान

रांची रेलवे स्टेशन से हुई रवाना

आज राजकोट के लिए हॉकी टीम रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. इससे पूर्व कल शाम को हॉकी झारखंड के कार्यालय में हॉकी झारखंड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशिकांत प्रसाद,सीईओ रजनीस कुमार, महासचिव विजय शंकर सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,संयुक्त सविव बिगन सोय,तारिणी कुमारी,,जिला खेलकूद विभाग रांची के मुकेश कुमार,सहित खेल विभाग, JOA और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल किट देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी.

रिपोर्ट : रविकांत साहू

विज्ञापन
Rahul Kumar

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Senior Journalist having more than 11 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola