ePaper

झारखंड हाईकोर्ट ने लगायी एनोस एक्का की गिरफ्तारी पर रोक, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 06 Aug 2021 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट ने लगायी एनोस एक्का की गिरफ्तारी पर रोक, जानें क्या है पूरा मामला

पेरोल की अवधि को कम करने को लेकर दायर याचिका पर हुई थी सुनवाई. इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को निर्धारित की गयी है. सरकार ने पहले 31 मई को 90 दिनों का दिया था पेरोल

विज्ञापन

Enos ekka news, Jharkhand high court latest news रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने हत्या मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की ओर से पेरोल की अवधि को कम करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने पर रोक लगा दी.

अदालत ने जेल आइजी के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तिथि निर्धारित की. अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई की. इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखते हुए अदालत को बताया गया कि सरकार ने पहले 31 मई को उन्हें 90 दिनों का पेरोल दिया था.

बाद में उसे घटाते हुए सरेंडर करने को कहा गया था. पेरोल कम करने संबंधी जेल आइजी का यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध है. सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आैपबंधिक जमानत या पेरोल पर निकले बंदियों को अगले आदेश तक वापस नहीं बुलाने का आदेश दिया है, लेकिन जेल आइजी का उक्त आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भावना के खिलाफ है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola